Virat Kohli Test Cricket: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट में वापसी को लेकर खूब चर्चा चल रही है. फैंस कोहली को एक बार फिर से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहते हैं.
क्या विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में करेंगे वापसी?
Virat Kohli Test Cricket: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले साल 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. 123 मैच खेलने वाले विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 9,230 रन बनाए हैं, जबकि उनका सपना 10 हजार रन पूरे करना था. कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरा करना चाहते हैं, लेकिन यह मुकाम हासिल करने से पहले उन्होंने टेस्ट से संन्यास ले लिया. विराट कोहली टेस्ट में अपने 10 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 770 रन दूर रह गए. विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से सबसे ज्यादा प्यार है.
ऐसे में जब कोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट का एलान किया, तो हर कोई हैरान रह गया. फैंस चाहते हैं कि विराट कोहली फिर से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें. भारतीय क्रिकेट फैंस कोहली को फिर से सफेद जर्सी में देखना चाहते हैं. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और दिग्गज क्रिकेटर भी यह बात कह चुके हैं. अब कोहली के बचपन के कोच ने ऐसा बयान दिया है, जिससे फैंस की उम्मीद जग गई है.
विराट कोहली (Virat Kohli) अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का बहुत सम्मान करते हैं. राजकुमार शर्मा ने ही विराट कोहली के खेल को निखारने का काम किया था. कोहली खुद भी मानते हैं कि क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के पीछे की वजह राजकुमार शर्मा हैं. ऐसे में विराट कोहली के टेस्ट में वापसी की मांग के बीच राजकुमार शर्मा का एक बयान इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. एक वीडियो में राजकुमार शर्मा ने बताया कि वह विराट कोहली से टेस्ट में वापसी को लेकर बातचीत कर रहे हैं.
कोहली के बचपन के कोच राजकुमार से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने विराट कोहली से टेस्ट में वापसी करने के लिए कहा है. इस पर राजकुमार ने बताया कि कई लोगों ने उनसे कहा कि वह विराट कोहली से टेस्ट में वापसी करने के लिए कहें. राजकुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल वह कोहली से इस बारे में बात कर रहे हैं. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. कोहली ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. इस दौरान उन्होंने कई सालों तक भारतीय टीम की कमान भी संभाली. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में कई मुकाम हासिल किए. खासतौर पर दूसरे देशों में जाकर टेस्ट सीरीज जीतना भारतीय टीम की नई पहचान बन गई थी. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी. कोहली के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने 16 साल के करियर में 123 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9,230 रन आए हैं, जिसमें 30 शतक भी शामिल हैं.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…