<

‘छोटा चीकू बैठा है…’, Mini विराट को देख कैसा था कोहली का रिएक्शन? देखें वायरल वीडियो

Virat Kohli Reaction Viral: 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले विराट कोहली एक ऐसे यंग फैन से मिले, जो उनके बचपन जैसा दिखता है. उस बच्चे की शक्ल विराट कोहली के बचपन वाली फोटो से बिल्कुल मेल खाती है.

Virat Kohli Reaction Viral: इन दिनों विराट कोहली का मिनी वर्जन यानी उनके बचपन के हमशक्ल वाला यंग फैन खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले से पहले कुछ बच्चों से मिले. इनमें से एक बच्चे की शक्ल विराट कोहली के बचपन वाली तस्वीर से हूबहू मेल खाती है. विराट कोहली को उस बच्चे से मिलकर अपना बचपन याद आ गया. उस बच्चे को तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होने लगीं. मिनी विराट ने भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों से मुलाकात की. सोशल मीडिया पर लोग उस यंग फैन को विराट कोहली का मिनी वर्जन (Mini Version) बता रहे हैं.

दरअसल, वडोदरा में खेले गए पहले वनडे से पहले विराट कोहली ने कुछ बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ऑटोग्राफ दिया था. उन बच्चों में से एक फैन की बिल्कुल छोटा चीकू जैसा दिखाई दे रहा था. अब उस वायरल मिनी विराट का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में मिनी विराट ने बताया कि जब वह विराट कोहली से मिला, तो उनका क्या रिएक्शन था. नीचे देखें वीडियो…

विराट कोहली का कैसा था रिएक्शन?

मिनी विराट ने कोहली और रोहित शर्मा के साथ बिताए यादगार पल को लेकर बात की है. एक इंटरव्यू के दौरान वायरल मिनी विराट ने कहा कि उन्हें देखकर रोहित शर्मा और विराट कोहली छोटा चीकू कह रहे थे. मिनी विराट ने बताया, ‘मैंने उनके (विराट कोहली) तरफ देखकर उनको हाय किया तो उन्होंने मुझे देखा और बोला कि मैं थोड़ी देर में आता हूं. फिर कोहली ने रोहित शर्मा को कहा, वहां पर देख मेरा डुप्लिकेट बैठा है, जिसके बाद रोहित शर्मा मुस्कुराने लगे थे. मुझे वहां सभी लोग छोटा छोटा चीकू बोल रहे थे.’ वायरल मिनी फैन ने आगे कहा कि उसने वहां पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह से मिला था. इस इंटरव्यू का वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से फैलने लगा. विराट कोहली के फैंस इस वायरल बच्चे को खूब पसंद कर रहे हैं.

भारत ने जीता पहला वनडे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. कीवी टीम ने भारत को 301 रनों का टारगेट दिया. न्यूजीलैंड की ओर से डैरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. साथ ही दोनों ओपनर्स ने भी अर्धशतक लगाया. इसके बाद भारतीय टीम टारगेट चेज करने के लिए उतरी. भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार 93 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए. इसकी बदौलत टीम इंडिया ने 49 ओवर में मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ भारत ने इस वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? वजह जानकर चौंक जाएंगे, जानें इसके पीछे की वजह

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:45:04 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST