<
Categories: खेल

‘भारत को गर्व है…’, किंग कोहली ने की ‘बैडमिंटन क्वीन’ की तारीफ; रिटायमेंट को लेकर लिखा ये खास पोस्ट

Kohli React On Saina Nehwal Retirement: विराट कोहली ने साइना नेहवाल के रिटायरमेंट पर रिएक्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल की जमकर तारीफ की. जानें कोहली ने क्या लिखा...

Kohli React On Saina Nehwal Retirement: भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने खेल से रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया है. हाल ही में उन्होंने इसकी घोषणा की थी. साइना नेहवाल ने कहा कि घुटने की बीमारी की वजह से उनके लिए खेलना संभव नहीं है. इसके चलते उन्होंने पिछले 2 सालों से खेल से दूरी बनाई हुई थी. बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल के रिटायरमेंट पर भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने रिएक्ट किया है. कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए साइना नेहवाल की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘साइना नेहवाल’ को उनके शानदार करियर के लिए हार्दिक बधाई, जिन्होंने भारतीय बैडमिंटन को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई. आपको एक सुखद, संतोषजनक और अच्छी तरह से हकदार रिटायरमेंट की शुभकामनाएं. भारत को आप पर गर्व है.’

हाल ही में साइना नेहवाल ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था. मैंने अपनी शर्तों पर खेल शुरू किया और अपनी शर्तों पर ही छोड़ा, इसलिए मुझे औपचारिक घोषणा जरूरी नहीं लगी.’ उन्होंने साफ किया कि अब वह अपनी शारीरिक बीमारी के कारण खेल नहीं सकती हैं. ऐसे में अपने करियर का अंत कर देना ही ठीक है.

क्या है साइना के रिटायरमेंट की वजह?

साइना नेहवाल ने अपने रिटायरमेंट के पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने बताया कि उनके घुटने की स्थिति काफी खराब हो गई. साइना ने कहा, ‘घुटनों का कार्टिलेज (नरम हड्डी) पूरी तरह से खराब हो चुका है और वह अर्थराइटिस (Arthritis) से जूझ रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल रहने के लिए हर दिन 8 से 9 घंटे की ट्रेनिंग जरूरी होती है. ऐसे में अभी उनकी जो स्थिति है, उसमें घुटने महज एक-दो घंटे की ट्रेनिंग के बाद ही सूज जाते थे. साइना नेहवाल ने कहा, ‘मैंने अपने माता-पिता और कोच को साफ बता दिया था कि अब इसे जारी रखना बहुत मुश्किल है.’

साइना को कब लगी थी चोट?

साल 2016 के रियो ओलंपिक के दौरान साइना नेहवाल के करियर में बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया. इस ओलंपिक के दौरान साइना को घुटने में चोट लगी, जिससे उनके करियर पर काफी ज्यादा बुरा असर पड़ा. हालांकि साइना ने हार नहीं मानी और चोट से उबरकर वापसी की. साल 2017 में वर्ल्ड विश्व चैंपियनशिप में साइना नेहवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके बाद 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर फिर से तिरंगा लहराया.

बता दें कि साइना नेहवाल ओलंपिक विजेता भी रह चुकी हैं. पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 साइना ने लंदन ओलंपिक 2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था. उस समय वह ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं. उन्होंने 3 ओलंपिक गेम्स में भारता का प्रतिनिधित्व किया. इसके अलावा साइना ने साल 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST