<
Categories: Career

Google Internship: गूगल में काम करने का शानदार मौका, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

Google Internship: अगर आप गूगल के साथ काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बढ़िया मौका है. इसके लिए आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Google Internship: अगर आप बैचलर, मास्टर या PhD की पढ़ाई कर रहे हैं और टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा कदम रखना चाहते हैं, तो Google आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है. साल 2026 के लिए Google ने भारत में कई पेड इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम्स की घोषणा की है, जिनकी लोकेशन बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे प्रमुख टेक हब्स में होगी.

यह मौका न सिर्फ सीखने का अवसर देता है, बल्कि इंडस्ट्री-लेवल प्रोजेक्ट्स पर काम करने और Google जैसी ग्लोबल कंपनी का हिस्सा बनने का अनुभव भी दिलाता है.

सिलिकॉन इंजीनियरिंग इंटर्न पीएचडी समर 2026 (Silicon Engineering Intern, PhD – Summer 2026)

यह इंटर्नशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है जो Computer Science, Computer Engineering, Electrical या Electronics & Communication Engineering जैसे टेक्निकल फील्ड में PhD कर रहे हैं. इस रोल में चुने गए इंटर्न्स, Google की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर टीम्स के साथ मिलकर नेक्स्ट जनरेशन क्लॉड सिलिकॉन को डिजाइन और डेवलप करने पर काम करेंगे. इसमें आर्किटेक्चर डिजाइन, मॉडलिंग, एनालिसिस और इनोवेशन शामिल है.

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पीएचडी इंटर्न 2026 (Software Engineering PhD Intern – Summer 2026)

जो स्टूडेंट्स सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या किसी अन्य टेक्निकल डिसिप्लिन में PhD कर रहे हैं, उनके लिए यह प्रोग्राम एक गोल्डन चांस है. इस इंटर्नशिप की अवधि 12 से 14 हफ्ते होती है. इस दौरान इंटर्न्स को स्केलेबल और डिस्ट्रीब्यूटेड सॉफ्टवेयर सिस्टम्स पर काम करने, रियल-वर्ल्ड कंप्यूटर साइंस प्रॉब्लम्स सॉल्व करने और मल्टीपल प्रोजेक्ट्स पर टीम के साथ सहयोग करने का मौका मिलेगा. साथ ही, इसमें मेंटॉरशिप, पर्सनल-प्रोफेशनल डेवलपमेंट सेशंस और एक्सीक्यूटिव स्पीकर सीरीज़ भी शामिल हैं.

स्टूडेंट्स रिसर्च प्रोग्राम 2026 (Student Researcher Program – 2026)

यह प्रोग्राम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो Computer Science, Statistics, Economics, Linguistics, Applied Mathematics या Natural Sciences में बैचलर, मास्टर या PhD कर रहे हैं. स्टूडेंट रिसर्चर के रूप में, आपको Google की रिसर्च और इंजीनियरिंग टीम्स के साथ मिलकर असल दुनिया की बड़ी समस्याओं पर रिसर्च-फोकस्ड प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर मिलेगा. यह अनुभव भविष्य में रिसर्च, साइंस और टेक रोल्स के लिए मजबूत नींव तैयार करता है.
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

क्यों करें Google इंटर्नशिप?

Google का ये प्रोग्राम सिर्फ एक इंटर्नशिप नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो आपकी सोच, स्किल्स और करियर की दिशा बदल सकता है. अगर आप इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के प्रति जुनून रखते हैं, तो 2026 आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST