Virat-Rohit Next Match: भारतीय टीम की इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है. अब फैंस के मन में सवाल है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से वनडे में कब एकसाथ मैदान पर दिखाई देंगे. ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय टीम का अगला वनडे शेड्यूल...
अब फिर कब मैदान पर साथ दिखेंगे रोहित-कोहली?
Virat-Rohit Next Match: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली एकसाथ खेलते नजर आए. पहले दावा किया जा रहा था कि यह मुकाबला रोहित शर्मा का आखिरी मैच हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. BCCI ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा आगे भी भारत के लिए खेलते दिखाई देंगे. ऐसे में अब फैंस के मन में सवाल है कि अब रोहित और विराट एकसाथ भारत की जर्सी में मैदान पर कब दिखाई देंगे. ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज कई महीनों बाद इंग्लैंड दौरे पर एकसाथ वनडे सीरीज खेलते दिखाई दिए. अब वे दोनों लंबे समय बाद फिर से मैदान पर उतरेंगे.
भारतीय क्रिकेट फैंस को लंबे समय तक रोहित और विराट की जोड़ी को मैदान पर उतरने का इंतजार करना होगा. अब ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज करीब 2 महीने बाद एकसाथ भारत के लिए खेलते दिखाई देंगे. दरअसल, रोहित और विराट ने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले लिया है. वे सिर्फ वनडे इंटरनेशनल में भारत के लिए खेलते हैं. अब भारतीय टीम अपना अगला वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो सितंबर के अंत में शुरू होगी.
भारतीय टीम अगली वनडे सीरीज सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. यह सीरीज भारत में खेली जाएगी, जो 27 सितंबर को शुरू होगी. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा. हालांकि इससे पहले भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली थी, जहां पर वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी था, लेकिन आईपीएल 2026 और टी20 वर्ल्ड कप में हुए विवाद को लेकर यह सीरीज पोस्टपोन कर दी गई है.
पहला वनडे- 27 सितंबर (तिरुवनंतपुरम)
दूसरा वनडे- 30 सितंबर (गुवाहाटी)
तीसरा वनडे- 3 अक्टूबर (न्यू चंडीगढ़)
इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा. रोहित शर्मा ने पहले मैच में 11 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में 26 रन बनाए. हालांकि फिर तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 138 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, विराट कोहली ने पहले वनडे में सिर्फ 5 रन बनाए, लेकिन फिर अगले दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया.
Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…