Viral वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि अगर जनता जागरूक हो, तो अपराधियों का बचना नामुमकिन है, भले ही इसके लिए चोर को 9 किलोमीटर का 'हवाई सफर' क्यों न करना पड़े. आप भी वीडियो देख हैरान रह जाएंगे.
9 किलोमीटर तक हवा में लटका रहा चोर, गिड़गिड़ाकर बोला- 'भैया हाथ मत छोड़ना, नहीं तो मर जाऊंगा'; देखिए चलती ट्रेन का रोंगटे खड़ा सीन!
बिहार से अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं, लेकिन इस बार जो हुआ, उसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. खगड़िया जिले में एक मोबाइल चोर को चोरी करना इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन की खिड़की से लटककर 9 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वाकये का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैंय आइए जानते हैं कि आखिर चलती ट्रेन में यह ‘हाई-वोल्टेज ड्रामा’ कैसे शुरू हुआ.
यह पूरी घटना बरौनी-कटिहार पैसेंजर ट्रेन (जनहित एक्सप्रेस) की है. जैसे ही ट्रेन खगड़िया के मानसी स्टेशन से खुली और रफ्तार पकड़ने लगी, तभी ट्रैक के किनारे खड़े एक शातिर चोर ने बहती गंगा में हाथ धोने की सोची. उसने ट्रेन की खिड़की के अंदर हाथ डालकर एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की. लेकिन चोर यह भूल गया कि ट्रेन के भीतर बैठे यात्री उससे भी ज्यादा अलर्ट थे. जैसे ही उसने हाथ अंदर डाला, पैसेंजर्स ने फुर्ती दिखाते हुए उसका हाथ अंदर से कसकर पकड़ लिया.
अब ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी और चोर के पैर जमीन से ऊपर उठ चुके थे. अगर यात्री उसका हाथ छोड़ देते, तो वह ट्रेन के नीचे आ जाता और उसकी जान भी जा सकती थी. यात्रियों ने सूझबूझ दिखाई और सजा के तौर पर उसका हाथ तब तक नहीं छोड़ा जब तक कि ट्रेन अगले स्टेशन यानी खगड़िया नहीं पहुंच गई. लगभग 9 किलोमीटर के इस पूरे सफर में चोर खिड़की के बाहर हवा में लटकता रहा, हाथ जोड़ने लगा और भीख मांगता रहा कि ‘भैया हाथ मत छोड़ना, नहीं तो मर जाऊंगा’. ट्रेन के अंदर मौजूद कुछ यात्रियों ने इस पूरे नजारे का वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
जैसे ही ट्रेन खगड़िया स्टेशन पर रुकी, यात्रियों ने राहत की सांस ली और आरोपी को तुरंत रेलवे पुलिस (GRP) के हवाले कर दिया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पहले अपनी पहचान छिपाने के लिए झूठ बोला और गलत नाम बताया. हालांकि, सख्ती से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी ने खुद को बरकत मंसूरी बताया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरकत का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें:- शादी से मुकर गया बॉयफ्रेंड तो फंदा डालकर गले लगाई मौत; चिट्ठी में लिख दी आखिरी ख्वाहिश, फिर घर वालों ने जो किया…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…