<

विराट-रोहित की सैलरी में क्यों की जाएगी कटौती? डिमोशन के पीछे क्या है सच्चाई, BCCI ने किया खुलासा

Virat-Rohit Salary: BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन होना लगभग तय हो गया है. इसके अलावा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से A+ कैटेगरी को भी खत्म किया जाएगा.

Virat-Rohit Salary: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की सैलरी में कटौती होने वाली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)  मेंस के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट को दोबारा से अपडेट करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो BCCI इस बार A+ ग्रेड को खत्म कर सकता है. साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा का डिमोशन भी लगभग तय है. पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में इन दोनों खिलाड़ियों को सबसे ऊपर वाली कैटेगरी में रखा गया था. हालांकि अब रोहित और विराट सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया है. ऐसे में उनकी सैलरी में कटौती की जाएगी. दरअसल, जो खिलाड़ी भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलता है, उसे ही टॉप कैटेगरी में रखा जाता है. मौजूदा नीति के अनुसार, A+ कैटेगरी के मेंस क्रिकेटर को हर साल 7 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि A कैटेगरी में 5 करोड़, B कैटेगरी में 3 करोड़ और C कैटेगरी वालों को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को सबसे टॉप कैटेगरी से बाहर किया जाएगा. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में से A+ कैटेगरी को भी खत्म किया जाएगा. अब इस लिस्ट में खिलाड़ियों को A, B और C कैटेगरी में रखा जाएगा.

बुमराह को मिलेगी सबसे ज्यादा सैलरी!

BCCI के पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को सबसे टॉप A+ कैटेगरी में रखा गया था. न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर को आसान बनाने के लिए किया जा रहा है. ऐसे काफी कम खिलाड़ी हैं, जो सभी फॉर्मेट में खेलते हैं. अधिकारी ने आगे कहा कि बुमराह जैसे खिलाड़ी उन गिने-चुने खिलाड़ियों में से एक हैं, जो सभी फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्हें सबसे ऊपर वाली कैटेगरी में रखा जाएगा. उनकी सैलरी में कोई कटौती नहीं की जाएगी. उन्हें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के साथ ‘A’ कैटेगरी में रखा जाएगा।

रोहित-विराट को कितनी मिलेगी सैलरी?

BCCI के अधिकारी ने बताया कि अभी साफ नहीं है कि कोहली और रोहित को ‘B’ कैटेगरी में रखे जाने पर कितनी सैलरी दी जाएगी. हालांकि जिन खिलाड़ियों को A कैटेगरी में रखा जाएगा, उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है.

इन खिलाड़ियों की बढ़ेगी सैलरी

BCCI के पिछले कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को B कैटेगरी में रखा गया था. वहीं, वाशिंगटन सुंदर का नाम C कैटेगरी में शामिल था. बुमराह के अलावा अक्षर, कुलदीप और सुंदर भी सभी फॉर्मेट में खेल रहे हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों का प्रमोशन भी किया जा सकता है.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR के 4 करोड़ लोगों पर आसमान से बरसेगी ‘आफत’, हवाएं बढ़ाएंगी ‘खौफ’

Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…

Last Updated: April 13, 2026 05:33:55 IST

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा? छात्रों में बढ़ा इंतज़ार, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 13, 2026 05:26:01 IST

Today Weather News 13 April 2026: देशभर में बदला मौसम, कहां पड़ेगी गर्मी-चलेगी लू और कहां होगी तूफानी बारिश; कर लें नोट

Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…

Last Updated: April 13, 2026 05:08:43 IST

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST