<

Viral Holi Video: हाथ में लैपटॉप लेकर ही नाच उठा युवक! गुरुग्राम की इस ‘कॉर्पोरेट होली’ ने हिला डाला इंटरनेट!

गुरुग्राम के एक ऑफिस में होली के जश्न के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देख आप भी कहेंगे- 'यही है असली कॉर्पोरेट लाइफ!' आखिर हाथ में लैपटॉप लेकर क्यों नाचने लगा कर्मचारी?

गुरुग्राम के एक कॉरपोरेट ऑफिस से होली सेलिब्रेशन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. जश्न के बीच एक एम्प्लॉय ने कुछ ऐसा किया कि लोग कह रहे हैं ‘भाई, ये तो हम सबकी कहानी है!’ आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या था जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है? आइए जानते हैं. होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल 4 मार्च 2026 को रंगों का यह पर्व मनाया जाएगा. इसी बीच गुरुग्राम के एक कॉरपोरेट ऑफिस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और खुद से जोड़ भी रहे हैं.

लैपटॉप के साथ डांस करता दिखा कर्मचारी

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर गौरांशी नाम की यूजर ने शेयर किया है. क्लिप में उनके Accenture ऑफिस में होली सेलिब्रेशन दिखाया गया है. वीडियो की शुरुआत में एक युवक रंगों के बीच जोश से डांस करता नजर आता है. खास बात यह है कि वह डांस करते समय अपने हाथ में लैपटॉप भी पकड़े हुए है. वीडियो पर ‘कॉर्पोरेट होली’ लिखा हुआ है. ऑफिस के बाकी कर्मचारी भी एक-दूसरे को रंग लगाते, मुस्कुराते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं. लेकिन, लैपटॉप के साथ डांस करता शख्स सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस मजेदार दृश्य को देखकर कई यूजर्स ने कहा, कि यही असली कॉरपोरेट लाइफ है, त्योहार भी और काम भी. कुछ लोगों ने इसे बेहद रिलेटेबल बताया. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा, कि काम और जश्न का ऐसा संतुलन कम ही देखने को मिलता है. गुरुग्राम ऑफिस का यह वीडियो दिखाता है कि चाहे माहौल कॉरपोरेट हो या पारंपरिक, होली का उत्साह हर जगह एक जैसा रहता है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

‘डॉन 3’ के कारण बढ़ता जा रहा रणवीर सिंह और फरहान अख्तर में विवाद, ‘धुरंधर’ एक्टर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…

Last Updated: May 25, 2026 20:54:56 IST

Silver Price Today 25 May, 2026: चांदी की कीमत ने भरी उड़ान, यहां जानें अपने शहरों की कीमत

Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…

Last Updated: May 25, 2026 19:48:17 IST

legendry एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला ‘पद्म विभूषण’, हेमा मालिनी ने ग्रहण किया पुरस्कार, भावुक हुईं बेटी अहाना देओल

हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति भवन में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण ग्रहण…

Last Updated: May 25, 2026 19:41:39 IST

Gold Rate Today 25 May 2026: सोने के दाम बढ़े या कम हुई कीमत, यहां जानें देश के शहरों के दाम

Gold Rate Today 25 May 2026: सोने की कीमत में सोमवार (25 मई, 2026) को…

Last Updated: May 25, 2026 19:36:04 IST

लात-घूंसों के साथ चलीं लाठियां, ओंकारेश्वर मंदिर में मामूली बहस ने श्रद्धालुओं के बीच लिया हिंसक रूप

Omkareshwar Temple Fight: मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में स्थित तीर्थ शहर ओंकारेश्वर का एक…

Last Updated: May 25, 2026 19:09:11 IST