<

Team India Squad World Cup 2027: वर्ल्ड कप में विराट कोहली की जगह पक्की… गंभीर की ‘रडार’ पर आए रोहित शर्मा! क्या टीम से होंगे बाहर?

Team India Squad World Cup 2027: रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियां कर रहे हैं. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया कि टीम को उनकी कितनी ज्यादा जरूरत है. हालांकि रोहित शर्मा के फॉर्म पर कई सवाल उठ रहे हैं.

Team India Squad World Cup 2027: भारतीय टीम अगले साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटा हुआ है. साल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जो कमी रह गई थी, उसे शुभमन गिल की कप्तानी में ठीक करने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में अभी से टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, जिससे अगले साल वर्ल्ड कप से पहले मजबूत टीम तैयार की जा सके. भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे वर्ल्ड क 2027 खेलने चाहते हैं. खासकर रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड जीतने का ख्वाब लेकर खेल रहे हैं. पहले माना जा रहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे.

हालांकि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा बुरी तरह फ्लॉप रहे. इसके चलते टीम में उनकी जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं. अगर आने वाले वनडे मैचों में रोहित शर्मा अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो शायद टीम मैनेजमेंट उन्हें वर्ल्ड कप की स्क्वाड से बाहर करने पर विचार कर सकता है. वहीं, दूसरी ओर विराट कोहली ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विराट कोहली की जगह लगभग पक्की

विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. पिछले कुछ महीनों में कोहली ने वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. विराट कोहली ने पिछले 7 वनडे पारियों में 123 की औसत से     616 रन बनाए हैं. इसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट भी 109 से ज्यादा का रहा है. वनडे क्रिकेट में विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं. विराट कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाए हैं. इस फॉर्मेट में विराट कोहली ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. वहीं, फिटनेस के मामले में विराट कोहली आजकल के युवा खिलाड़ियों से भी कहीं आगे हैं. इसके अलावा वह वनडे क्रिकेट को लेकर पूरी तरह कमिटेड भी हैं. ऐसे में कोहली का वर्ल्ड कप में खेलना लगभग तय है, क्योंकि उनके खेलने से टीम को ज्यादा अनुभव भी मिलेगा.

रोहित शर्मा का खराब फॉर्म

रोहित शर्मा दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 3 दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है. हालांकि पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा 3 मैचों में सिर्फ 61 रन ही बना पाए. उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 76.25 का रहा. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई थी. हालांकि उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा जूझते हुए दिखाई दिए.

गौतम गंभीर क्या लेंगे फैसला?

वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच रहने वाले हैं. ऐसे में टीम का चयन काफी हद तक गौतम गंभीर पर निर्भर रहेगा. गंभीर ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली फिट रहते हैं और शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वे दोनों वर्ल्ड कप 2027 में खेलते दिखाई देंगे. रोहित शर्मा का मौजूदा फॉर्म खराब रहा, लेकिन उनकी फिटनेस पर ज्यादा सवाल नहीं हैं. रोहित शर्मा अपनी फिटनेस पर लंबे समय से काम कर रहे हैं, जिससे वे वर्ल्ड कप खेलने के लिए फिट रह सकें.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST

बाराबंकी से तीन बच्चों के बाप संग लापता हुई 5 बच्चों की मां, नकदी-जेवर ले जाने का लगाया आरोप, पीछे छूट गए मासूम!

Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…

Last Updated: October 23, 2026 18:13:50 IST

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…

Last Updated: October 23, 2026 18:02:01 IST

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST