<

पतंग नहीं, बल्कि गेंदबाजों की नींद उड़ाएंगे विराट कोहली, मकर संक्रांति से ‘किंग’ का है खास कनेक्शन

Virat Kohli Connection To Makar Sankranti: जब भी भारतीय टीम मकर संक्रांति के दिन कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेलती है, तो उस दिन विराट कोहली शतक लगाते हैं. विराट कोहली का मकर संक्रांति से खास कनेक्शन है, जानें कैसे...

Virat Kohli Connection To Makar Sankranti: भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में 14 जनवरी को खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार 93 रनों की पारी खेली थी. फैंस को उम्मीद है कि दूसरे वनडे मैच में कोहली के बल्ले से बड़ी पारी आएगी. हालांकि ऐसा इसलिए नहीं, कि विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, बल्कि आज का दिन उनके लिए स्पेशल है. आज यानी 14 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति मनाई जा रही है. विराट कोहली के लिए मकर संक्रांति का दिन बेहद खास है, क्योंकि जब भी कोहली इस त्योहार के दिन भारत के बल्लेबाजी करते हैं, तो उनके बल्ले से शतक आता है. विराट कोहली और मकर संक्रांति के बीच 2017 से खास कनेक्शन शुरू हुआ, जो अभी तक चला रहा है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि आज न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भी विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाएंगे.

कोहली और मकर संक्रांति का कनेक्शन

विराट कोहली और मकर संक्रांति के बीच शतक का खास कनेक्शन है. इस त्योहार के दिन खेले गए इंटरनेशनल मुकाबलों में विराट कोहली ने अक्सर शतक लगाया है. इसका मतलब है कि आज कोहली की 85वीं सेंचुरी आने वाली है.

14 जनवरी2017 (मकर संक्रांति): साल 2017 में 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई गई थी. उस दिन विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 122 रनों की पारी खेली थी.
14 जनवरी, 2018 (मकर संक्रांति): साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट मैच में 153 रन.
15 जनवरी, 2019 (मकर संक्रांति): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 104 रन.
15 जनवरी, 2023 (मकर संक्रांति): श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में वनडे मैच में नाबाद 166 रन.
14 जनवरी, 2026 (मकर संक्रांति): इस दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में कोहली के बल्ले से शतक आने की संभावना है. हालांकि इस साल मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी दोनों दिन मनाई जा रही है.

कोहली लगाएंगे 85वां शतक!

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में शतक लगाने से चूक गए थे. इस मुकाबले में विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली थी. वह शतक बनाने से सिर्फ 7 रन से चूक गए थे. रविवार (11 जनवरी) को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम बुधवार (14 जनवरी) को दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. साथ ही इस मैच में विराट कोहली के बल्ले से शतक भी आ सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 85वां शतक होगा. अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 84 शतक लगाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST