<
Categories: देश

तमिल संस्कृति को लेकर PM Modi ने कही ऐसी बात, सुन चौड़ा हो जाएगा हर तमिलियन का सीना

PM Modi Pongal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आज पोंगल एक वैश्विक त्योहार बन चुका है. दुनियाभर में तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग इसे उत्साह के साथ मनाते हैं.

PM Modi Pongal:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल त्योहार के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया.इसके साथ ही उन्होंने गौ सेवा भी की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पोंगल का त्योहार हमें प्रेरणा देता है कि हम प्रकृति के प्रति अपना आभार सिर्फ़ शब्दों तक सीमित न रखें. हमें इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए. जब ​​धरती हमें इतना कुछ देती है, तो इसे संजोकर रखना हमारी ज़िम्मेदारी है. मिट्टी को स्वस्थ रखना, पानी बचाना और संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करना अगली पीढ़ी के लिए सबसे ज़रूरी है.

PM मोदी ने कहा कि दुनिया की लगभग हर सभ्यता में फसलों से जुड़ा कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है. तमिल संस्कृति में किसानों को जीवन का आधार माना जाता है. थिरुक्कुरल ने खेती और किसानों पर बहुत कुछ लिखा है. हमारे किसान देश बनाने में मज़बूत पार्टनर हैं.

पोंगल एक वैश्विक त्योहार बन चुका है-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘आज पोंगल एक वैश्विक त्योहार बन चुका है. दुनियाभर में तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग इसे उत्साह के साथ मनाते हैं.उसमें एक मैं भी हूं. इस विशेष पर्व को आप सभी के साथ मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. हमारे तमिल जीवन में पोंगल एक सुखद अनुभूति की तरह है. इसमें अन्नदाता की मेहनत धरती और सूर्य के प्रति आभार का भाव है. ये पर्व हमें प्रकृति परिवार और समाज में संतुलन बनाने का रास्ता दिखाता है.’

तमिल संस्कृति को लेकर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘मेरे लिए पिछले एक साल में तमिल संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना सच में एक बहुत ही सुखद अनुभव रहा है. तमिलनाडु में मुझे 1,000 साल पुराने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला. वाराणसी में काशी तमिल संगमम के दौरान, मैं जुड़ा रहा. जब मैं पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने रामेश्वरम गया, तो मैंने एक बार फिर तमिल विरासत की समृद्धि और महानता को देखा.’

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST