<

IND vs NZ: बिना बल्ला पकड़े विराट कोहली ने ‘गांगुली’ को छोड़ा पीछे, इस लिस्ट में निकले आगे, धोनी को पीछे करना मुश्किल

विराट कोहली पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए.

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली हर मैच के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. रविवार 11 नवरी को जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में पहले वनडे में गेंदबाजी का फैसला किया और कोहली मैदान पर उतरे, उसी पल उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली. दरअसल, उन्होंने सौरव गांगुली को सबसे अधिक वनडे मैच खेलने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. यह मुकाबला कोहली का भारत के लिए 309वां वनडे मैच था. हालांकि, उनके लिए धोनी को पीछे करना मुश्किल होगा जिनके नाम 347 मैच हैं. धोनी को पीछे करने के लिए विराट को और 48 मैच खेलने होंगे जो थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

इसके साथ ही वह पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए. इस मैच से पहले कोहली छठे पायदान पर थे, लेकिन एक और मुकाबला खेलते ही उन्होंने गांगुली को पीछे छोड़ दिया. गांगुली ने अपने करियर में कुल 311 वनडे मुकाबले खेले हैं. जिनमें से 3 एशिया XI के लिए खेले थे. जो 2005 में ही खेले गए थे. जिसे अब इंटरनेशनल दर्जे में भी नहीं रख गया है. ऐसे में गांगुली ने 308 मैच ही खेले.

सचिन के नाम है सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट को नई पहचान देने वाले सौरव गांगुली ने अपने करियर में कुल 311 वनडे मैच खेले थे और 11,363 रन बनाए थे. उनका औसत 41 से ज्यादा का रहा था. जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं. कोहली का इस लिस्ट में उनसे आगे निकलना उनके लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर टिके रहने का प्रमाण है. भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड अब भी सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 463 मुकाबले खेले.

किसने कितने मैच खेलें?

इस सूची में उनके बाद एमएस धोनी, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों का नाम आता है, और अब विराट कोहली भी मजबूती से इस ऐतिहासिक समूह का हिस्सा बन चुके हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (463), एमएस धोनी (347) राहुल द्रविड़ (340), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334), विराट कोहली (309*) और सौरव गांगुली ने 308 (एशिया XI को हटाकर) मैच खेलें.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST