Odisha Education Updates: यदि आपके बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं तो शिक्षक आपके घर पहूंचेंगे. बताना होगा नहीं जाने का कारण नहीं तो. देखें, शिक्षा को लेकर सरकारी फरमान
Odisha Education Updates
Odisha Education Updates: ओडिशा में सरकार ने एक नई शिक्षा अभियान की शुरुआत की है. जहां प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है. इस नई एडवािजरी के अंतर्गत यदि कोई छात्र एक हफ्ते यानी 7 दिन से या उससे ज्यादा समय से स्कूल नहीं पहुंचता है, तो स्कूल प्रशासन को उसके बारे में जानने के लिए घर जाना होगा. कि आखिर छात्र स्कूल क्यों नहीं आ रहा है.
यह दिशा निर्देश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग यानी OSCPCR की गाइडलाइन के बाद जारी किया गया है. यह एडवाइजरी जारी करने का मकसद सिर्फ यह है कि यदि कोई छात्र स्कूल नहीं जा रहा है तो उसका क्या कारण है.
दिए गए निर्देश के आधार पर यदि कोई छात्र एक सप्ताह या उससे ज्यादा समय तक स्कूल नहीं जाता है, तो शिक्षक को उसके बारे में पता करना होगा और घर जाकर देखना होगा कि आखिर छात्र स्कूल क्यों नहीं आ रहा है. यदि कोई कारण होता है तो स्कुल प्रशासन की तरफ से इसके सुधार हेतु कदम उठाने होंगे. इसे छात्र या छात्रा को दोबारा स्कूल से जोड़ा जा सकेगा.
इस एडवाइजरी को तुरंत लागू करने की जिम्मेदारी शहर के जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी गई है. सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट जल्दी दें.
इस पहल के जरिए ओडिशा का शिक्षा तंत्र यह संदेश देना चाहता है कि हर बच्चे की पढ़ाई महत्वपूर्ण है. साथ ही, यह कदम उन सामाजिक कारणों को भी पहचानने में मदद करेगा, जो बच्चों की शिक्षा में रुकावट बनते हैं. सरकार का साफ कहना है कि कोई भी बच्चों के शिक्षा में रोड़ा उत्पन्न न हो. और हर बच्चे को सुरक्षित व बेहतर भविष्य के लिए मौका दिया जाए.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…