नए रिश्ते में होते हुए Ex-partner को कॉल करना सही है या गलत, इस पर Kartik Aaryan और Ananya Panday के अलग विचार है. जहां कार्तिक इसे मानवीय भूल मानते है, वहीं अनन्या इसे Red Flag कहती है. जानकारों के अनुसार, यह Relationship boundaries का उल्लंघन और एक प्रकार का विश्वासघात हो सकता है.
Relationship Boundaries : आजकल सोशल मीडिया पर रिश्तों को लेकर एक नई चर्चा छिड़ गई है. बहस इस बात पर है कि क्या नए पार्टनर के साथ होते हुए अपने पुराने पार्टनर (Ex) को फोन करना सही है? यह चर्चा बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के एक पुराने वीडियो और अनन्या पांडे के एक बयान के बाद शुरू हुई है.
कार्तिक आर्यन का खुलासा एक पुराने शो में जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी नए रिश्ते में रहते हुए अपनी पुरानी प्रेमिका (Ex) को कॉल किया है, तो उन्होंने ईमानदारी से ‘हाँ’ कहा. कार्तिक का मानना था कि इंसान कभी-कभी भावनाओं में बहकर ऐसा कर देता है. लेकिन उनके इस जवाब पर लोग दो हिस्सों में बंट गए है. कुछ लोग इसे छोटी सी गलती मान रहे है, तो कुछ इसे अपने नए पार्टनर के साथ धोखा कह रहे है.
अनन्या पांडे की चेतावनी वहीं दूसरी तरफ, अनन्या पांडे इस मामले में बहुत सख्त है. उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि उनके लिए अपने ‘एक्स’ के संपर्क में रहना एक ‘Red Flag’ यानी खतरे की घंटी है. अनन्या का मानना है कि अगर आप जीवन में आगे बढ़ चुके है, तो पीछे मुड़कर देखना अपने वर्तमान पार्टनर का अपमान करना है. आज के युवा अनन्या की इस बात का काफी समर्थन कर रहे है.
एक्सपर्ट्स क्या कहते है? रिश्तों के जानकारों (एक्सपर्ट्स) का कहना है कि नए रिश्ते में होते हुए पुराने पार्टनर को याद करना या कॉल करना ‘इमोशनल चीटिंग’ हो सकता है. इसके कई कारण हो सकते है, जैसे पुराने रिश्ते की कोई बात अधूरी रह जाना या नए रिश्ते में पूरी तरह खुश न होना. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर ऐसा गलती से एक बार हुआ है तो अपने पार्टनर को सच बता देना चाहिए. लेकिन अगर कोई बार-बार ऐसा करता है, तो यह रिश्ते के लिए खतरनाक है.
Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…
Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…
Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…