Hindi News / Sports / Virat Kohli Virat Kohlis Lost Phone Expressed Grief By Tweeting People Got Angry On Zomatos Comment

विराट कोहली का खोया फोन, ट्वीट कर जाहिर किया दुख, Zomato के कमेंट पर भड़के लोग

इंडिया न्यूज: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नागपुर टेस्ट से पहले फोन खो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। विराट कोहली ने कहा कि नया फोन खो गया है और इससे बड़ा दुख नहीं हो सकता। इस ट्वीट के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। […]

BY: Jyoti Shah • UPDATED :
ADVERTISEMENT

इंडिया न्यूज: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नागपुर टेस्ट से पहले फोन खो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। विराट कोहली ने कहा कि नया फोन खो गया है और इससे बड़ा दुख नहीं हो सकता। इस ट्वीट के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच फूड डिलिवरी एप जोमैटो के ट्विटर हैंडल से भी एक कमेंट किया गया है जो बहुत वायरल हो रहा है।

जोमैटो ने किया ये ट्वीट

मंगलवार यानी आज सुबह विराट कोहली ने ट्वीट कर बताया कि “अपने नए फोन को अनबॉक्स किए बिना खोने के दुख से बड़ा कुछ नहीं है, क्या किसी ने इसे देखा है?” उनके इस ट्वीट पर जोमैटो ने भी कमेंट किया है। जोमैटो ने लिखा- “भाभी के फोन से आइसक्रीम ऑर्डर करने में संकोच न करें अगर इससे मदद मिल सकती है तो।”

 

फैंस ने किया जोमैटो को ट्रोल

इस कमेंट के बाद फैंस जोमैटो पर भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा- अगर भाभी स्विगी का उपयोग करती हों तो?। एक ने मजाक में चहल पर फोन लेने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे ने लिखा, उनका फोन खो गया है और आपको धंधे से मतलब है। ऐसा संभव है कि नागपुर में अभ्यास कर रहे कोहली ने मजाक के मूड में हैं और फैंस के साथ मस्ती के करने के लिए ऐसा किया हो।

 

बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे विराट

विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज में शानदार पारियां खेलने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। बता दें कि उन्होंने नवंबर 2019 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। विराट ने 2022 की शुरुआत के बाद खेले गए 20 टेस्ट मुकाबलों में 6 अर्द्धशतक जड़ें हैं।

ये भी पढ़ें: शाही अंदाज में होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी, खाने का मेन्यू होगा बेहद खास

Tags:

ind vs ausIndia Vs AustraliaIndian Cricket Teamvirat kohlivirat kohli indiavirat kohli latest newsvirat kohli newszomato

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT