Virat Kohli: 27 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स वाले अकाउंट का अचानक बंद होना, फैन्स के लिए परेशानी की बात हो सकती है. आखिर ऐसा क्यों हुआ..
Virat Kohli
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के महारथी विराट कोहली का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक बंद हो गया है. जिसकी वजह से उनके फॉलोअर्स काफी हैरान है. इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है
दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार देर रात से अचानक गायब हो गया है. जब उनका नाम इंस्टाग्राम पर सर्च किया जा रहा है तो उनका प्रोफाइल नहीं दिख रहा है और न ही कोई पोस्ट नजर आ रहा है.
विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर्स में से एक हैं. उनके फॉलोवर्स कि संख्या करीब 274 मिलियन यानी 27.4 करोड़ था. इतने बड़े क्रिकेटर के अकाउंट का अचानक गायब होना बहुत सवाल खड़े करता है. उनके फैंस X और इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं.
विराट कोहली या उनकी टीम या इंस्टाग्राम की तरफ से इस बात पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं मिला है कि प्रोफाइल के बंद होने का मामला जानबूझकर किया गया है, या अस्थायी है या किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…