<
Categories: Uncategorized

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस में हो रही है बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन, हाथ से न निकल जाए ये मौका

Sarkari Naukri UP Police Constable Recruitment 2026: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी डेट है. इन पदों पर अप्लाई करने से पहले दिए गए तमाम खास बातों को गौर से पढ़ें.

UP Police Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 30 जनवरी 2026 को समाप्त होने जा रही है. ऐसे सभी उम्मीदवार जो लंबे समय से यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह आखिरी मौका है. इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upprbp.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य भर में कुल हजारों पदों पर नियुक्ति की जाएगी. पदों का विवरण इस प्रकार है:

कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष/महिला) – 10,469 पद
कांस्टेबल PAC / सशस्त्र पुलिस (पुरुष) – 15,131 पद
कांस्टेबल स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (पुरुष) – 1,341 पद
महिला बटालियन के लिए लेडी कांस्टेबल – 2,282 पद
कांस्टेबल माउंटेड पुलिस (पुरुष) – 71 पद
जेल वार्डर (पुरुष) – 3,279 पद
जेल वार्डर (महिला) – 106 पद

यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है.

फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन करने के लिए श्रेणी के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है:
जनरल / EWS / OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – 500 रुपये
SC / ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – 400 रुपये

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से किया जाएगा.

UP Police Constable Recruitment 2026 ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

UP Police की आधिकारिक वेबसाइट upprbp.in पर जाएं.
होमपेज पर मौजूद UP Police Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन पेज पर अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन करें.
आवेदन फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करें.
भविष्य के लिए आवेदन की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.

जरूरी सलाह उम्मीदवारों के लिए

आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और यह सुनिश्चित करें कि सभी जानकारियां सही भरी गई हों. किसी भी प्रकार की अपडेट, परीक्षा तिथि या एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट विज़िट करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Recent Posts

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST