Sachin Tendulkar: क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, जिन्हें उनके गृह देश में मास्टर ब्लास्टर, लिटिल मास्टर या क्रिकेट का भगवान के नाम से जाना जाता है, अपने अनुशासन और समर्पण के लिए बहुत याद किए जाते रहे हैं. वो बताते हैं कि मैदान पर आने से पहले उनका एक खास रूटीन भी था, जिसे उन्होंने अपने पूरे करियर में रिटायरमेंट तक फॉलो किया है.
सुबह मंदिर जाकर गणेश भगवान की पूजा
सचिन तेंदुलकर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अक्सर मैच से पहले सुबह मंदिर जाकर गणेश भगवान की पूजा करते थे और ऊर्जा के लिए नल का पानी ग्रहण करते थे. यह आदत पहले तो धीरे-धीरे शुरू हुई, वही आगे चलकर उनका ऐसा अनुष्ठान बन गई जिसे उन्होंने 2013 में अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच तक जारी रखा था.
Sachin Tendulkar once shared that he used to visit the temple before every match, often at 3-4 AM, drink water from the tap for energy, and pray to Ganesha.
What started as a habit became a ritual he followed until his final game in 2013.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) March 9, 2026
वानखेड़े में गूंजा था ‘सचिन, सचिन
16 नवंबर 2013 को वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो सभी क्रिकेट प्रेमियों के दिल में हमेशा ताजा रहेगा. इसी दिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
यह वो दिन था जब पूरे देश की धड़कन सचिन के साथ थी और उनकी विदाई ने सभी को बहुत भावुक कर दिया. उनके फैंस ने सचिन के आखिरी मैच को खत्म होते नहीं देखना चाहते थे. सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच टेस्ट मैच के रूप में खेला था.