<

IND vs NZ Final: फाइनल में कहां चूकी न्यूजीलैंड? सचिन तेंदुलकर ने बताया कीवियों की हार का कारण

IND vs NZ Final: भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ढेर हो गई.

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं, भारत पहली टीम बन गई है, जिसने घर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाया है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को एक बार फिर विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड की टीम अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप की तलाश में थी, लेकिन इतना करीब आकर चूक गए. फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से कई गलतियां हुई, जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसको लेकर भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी बयान सामने आया है. सचिन तेंदुलकर ने मैच के दौरान सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि आखिरी न्यूजीलैंड की टीम कहां पर चूक कर गई. जानें सचिन तेंदुलकर ने क्या लिखा…

कहां चूक गई न्यूजीलैंड की टीम?

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने बताया कि फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में बड़ा अंतर रहा. सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, ‘आज भारत और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में अंतर यह है कि भारत धीमी और शॉर्ट पिच गेंदों का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहा है और लेंथ में बेहतर बदलाव ला रहा है. इस तरह के मैदान पर यह बात महत्वपूर्ण हो जाती है और बड़ा असर डाल सकती है, जहां स्क्वायर बाउंड्री सीधी बाउंड्री से लंबी होती हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की. सचिन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बुमराह ने स्लोअर गेंद से रचिन को चकमा दिया, जिस पर ईशान किशन ने शानदार कैच पकड़ा! गेंद की गति कम करना निर्णायक साबित हुआ.’

टीम इंडिया को दी बधाई

भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इस बड़ी जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतना, टी20 प्रारूप में ऐसा करने वाली पहली टीम है. ट्रॉफी के ये विजेता पूरी तरह से हकदार और न्यायसंगत हैं.’ सचिन तेंदुलकर ने आगे लिखा, ‘हमारी टीम का शानदार प्रदर्शन और क्रिकेट का एक विशेष अंदाज देखने को मिला.’

कैसा रहा फाइनल का मुकाबला?

भारत ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 255 रनों का स्कोर टांग दिया. भारत की ओर से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. इसके अलावा शिवम दुबे ने आखिरी ओवर्स में शानदार फिनिश करते हुए सिर्फ 8 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली. इसकी बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. भारत ने 96 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST