Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक बार बताया था कि वे हर मैच से पहले सुबह 3–4 बजे के करीब मंदिर जाकर गणेश भगवान की पूजा किया करते थे और साथ ही ऊर्जा के लिए नल का पानी भी पीते थे. यह आदत उनके करियर के आखिरी मैच 2013 तक जारी रहा है.
सचिन तेंदुलकर का अनोखा मैच रिचुअल
Sachin Tendulkar: क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, जिन्हें उनके गृह देश में मास्टर ब्लास्टर, लिटिल मास्टर या क्रिकेट का भगवान के नाम से जाना जाता है, अपने अनुशासन और समर्पण के लिए बहुत याद किए जाते रहे हैं. वो बताते हैं कि मैदान पर आने से पहले उनका एक खास रूटीन भी था, जिसे उन्होंने अपने पूरे करियर में रिटायरमेंट तक फॉलो किया है.
सचिन तेंदुलकर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अक्सर मैच से पहले सुबह मंदिर जाकर गणेश भगवान की पूजा करते थे और ऊर्जा के लिए नल का पानी ग्रहण करते थे. यह आदत पहले तो धीरे-धीरे शुरू हुई, वही आगे चलकर उनका ऐसा अनुष्ठान बन गई जिसे उन्होंने 2013 में अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच तक जारी रखा था.
16 नवंबर 2013 को वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो सभी क्रिकेट प्रेमियों के दिल में हमेशा ताजा रहेगा. इसी दिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
यह वो दिन था जब पूरे देश की धड़कन सचिन के साथ थी और उनकी विदाई ने सभी को बहुत भावुक कर दिया. उनके फैंस ने सचिन के आखिरी मैच को खत्म होते नहीं देखना चाहते थे. सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच टेस्ट मैच के रूप में खेला था.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…