<

जिस कोच की देखरेख में जीता था गोल्ड, फिर उसी पर भरोसा… गौतम गंभीर की जगह Asian Games 2026 में लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Asian Games 2026 के लिए BCCI ने VVS लक्ष्मण को टीम इंडिया का कोच बनाया है. जानिए गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में लक्ष्मण को क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी और टीम में कौन-कौन से स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.

VVS Laxman To Coach Team India in Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया है. इस फैसले की पुष्टि गुरुवार, 3 सितंबर को खेल मंत्रालय की ओर से मंजूर किए गए कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की सूची से हुई है.

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा. पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी.

बीसीसीआई पहले ही एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर चुका है. टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे. भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज के अलावा कई युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं.

गंभीर की जगह लक्ष्मण संभालेंगे टीम की कमान

एशियन गेम्स के दौरान नियमित मुख्य कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे. गंभीर के भारत में ही रहने की उम्मीद है, क्योंकि इसी दौरान भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. यह सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी.

ऐसे में एशियन गेम्स के लिए टीम की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण को दी गई है. लक्ष्मण इससे पहले भी कई मौकों पर भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं.

हाल ही में उन्होंने गंभीर की गैरमौजूदगी में जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कोचिंग की थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने उस सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था.

इसके अलावा राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच रहते हुए भी लक्ष्मण ने उनकी गैरमौजूदगी में कई सीरीज में टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभाली थी.

2023 एशियन गेम्स में भी लक्ष्मण थे कोच

वीवीएस लक्ष्मण के लिए एशियन गेम्स में कोचिंग करना कोई नई बात नहीं है. वह 2023 में हुए एशियन गेम्स में भी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच थे. उनकी देखरेख में भारत ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था. अब एक बार फिर लक्ष्मण के सामने भारतीय टीम को एशियन गेम्स में खिताब दिलाने की चुनौती होगी.

लक्ष्मण के साथ ये पूर्व खिलाड़ी भी संभालेंगे जिम्मेदारी

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में कई पूर्व क्रिकेटरों को भी शामिल किया गया है. सुनील जोशी, ऋषिकेश कानिटकर और सुभदीप घोष लक्ष्मण के साथ कोचिंग ग्रुप का हिस्सा होंगे. वहीं, मारूफ फजांदार को टीम लीडर की जिम्मेदारी दी गई है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में अमोल मजूमदार और अविष्कार साल्वी को शामिल किया गया है.

बुमराह और वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी खास नजरें

एशियन गेम्स में भारतीय टीम की सबसे ज्यादा चर्चा उसके स्टार खिलाड़ियों को लेकर हो रही है. टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे और तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे. टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. वह सीनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में खास पहचान बना चुके हैं.

इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी भी इस टीम को मजबूत बनाती है. चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. ऐसे में एशियन गेम्स में बुमराह के प्रदर्शन पर भी फैंस की नजर रहेगी.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की पुरुष क्रिकेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.

एशियन गेम्स में भारतीय टीम का लक्ष्य एक बार फिर क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतना होगा. वीवीएस लक्ष्मण की मौजूदगी और टीम में शामिल अनुभवी खिलाड़ियों को देखते हुए भारत को इस प्रतियोगिता में मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST