Janmashtami Song: जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण जी के मशहूर गानों का अलग ही जलवा होता है. अमिताभ बच्चन का 'मच गया शोर सारी नगरी में' गाना 44 सालों बाद भी चर्चा में रहता है. दही हांडी के दौरान और परफॉर्मेंस में ये गाना आज भी धूम मचाता है.
अमिताभ बच्चन का जन्माष्टमी वाला गाना
Janmashtami Song: जन्माष्टमी का त्योहार आते ही मंदिरों से लेकर गली-मोहल्लों तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का रंग दिखाई देने लगता है. कहीं कान्हा की झांकियां सजती हैं, तो कहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दौरान एक ऐसी धुन भी सुनाई देने लगती है, जो दशकों से जन्माष्टमी के उत्सव का हिस्सा बनी हुई है. गाना शुरू होते ही माहौल में भक्ति के साथ कृष्ण की शरारत और मस्ती का रंग घुल जाता है. यह गीत है ‘मच गया शोर सारी नगरी रे, आया बिरज का बांका संभाल अपनी गगरी रे’.
साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘खुद्दार’ का यह गीत आज भी जन्माष्टमी के मौके पर खूब बजाया जाता है. खास बात यह है कि इसे सिर्फ एक फिल्मी गाना कहना शायद कम होगा क्योंकि समय के साथ इसने त्योहार की लोकप्रिय धुन का रूप ले लिया है. मंदिरों, धार्मिक आयोजनों और स्थानीय कार्यक्रमों में इसकी आवाज सुनाई देती है. कई जगहों पर बच्चे और युवा भी इस गीत पर डांस करते नजर आते हैं.
इस गीत में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस परवीन बाबी नजर आए थे. गाने में कृष्ण की चंचलता, मस्ती और ब्रज के माहौल को चंचल अंदाज में पेश किया गया था. यही वजह है कि गीत सुनते ही जन्माष्टमी और भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की याद आने लगता है. इस सदाबहार गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी दोनों दिग्गज गायकों की आवाज ने गाने को अलग ही ऊंचाई दी. इसके बोल मशहूर गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. वहीं संगीतकार राजेश रोशन ने इसकी धुन तैयार की थी.
‘मच गया शोर…’ 1984 की फिल्म खुद्दार का हिस्सा है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा संजीव कुमार, तनुजा, विनोद मेहरा, बिंदिया गोस्वामी और महमूद जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे. हालांकि फिल्म को रिलीज हुए चार दशक से ज्यादा वक्त गुजर चुका है. इसके बावजूद उसका यह गीत आज भी अपनी जगह बनाए हुए है.
ये भी पढ़ें: Mumtaz के एक सुपरहिट गाने ने बदल दिया साड़ी पहनने का अंदाज, 57 साल बाद भी कायम है जादू
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…
Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…
Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…