<

17 साल छोटी ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड से अकरम ने रचाई शादी, प्यार के लिए महिला ने बदला था धर्म; पढ़ें पूरी लव स्टोरी

Wasim Akram Second Wife: वसीम अकरम ने 2013 में खुद से 17 साल छोटी ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड से शादी की थी. उनकी गर्लफ्रेंड ने शादी से पहले इस्लाम धर्म को अपना लिया था. पढ़ें वसीम अकरम की लव स्टोरी...

Wasim Akram Second Wife: दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटरों की लव स्टोरी काफी रोमांचक रही है. इसी तरह पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. उनकी स्टोरी रोमांचक होने के साथ ही थोड़ी इमोशनल भी है. दरअसल, वसीम अकरम की पहली पत्नी हुमा मुफ्ती का साल 2009 में निधन हो गया था. इसके बाद अकरम ने पाकिस्तान से दूर ऑस्ट्रेलिया की सोशल वर्कर गर्लफ्रेंड शनीरा थॉम्पसन से दूसरी शादी की. वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लाहौर में शनीरा के साथ शादी रचाई, लेकिन यह सब कुछ अचानक से नहीं हुआ.

30 साल की उम्र में असीम अकरम ने पाकिस्तान में ही हुमा नाम की लड़की से शादी की थी. उन दोनों की शादी साल 1995 में हुई थी, लेकिन निकाह के कुछ साल बाद ही अकरम की जिंदगी में बुरा दौर आया. अकरम की पत्नी हुमा बीमार पड़ गईं, फिर 2009 में उनकी मौत हो गई. अपनी पत्नी को खोने के गम में वसीम अकरम टूट चुके थे. इसके कुछ सालों बाद ही अकरम की जिंदगी में फिर से खुशी लौट आई, जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की महिला शनीरा थॉम्पसन से प्यार हुआ. पढ़ें पूरी लव स्टोरी…

2011 में हुई थी मुलाकात

वसीम अकरम और शनीरा की मुलाकात साल 2011 में हुई, जब अकरम कमेंट्री करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे. वहीं पर वसीम अकरम की मुलाकात शनीरा शॉम्पसन से हुई. पहली बार मिलने के बाद ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए. फिर उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी. इस दौरान वसीम अकरम को लगा कि शनीरा उनकी पत्नी हुमा की कमी को पूरी कर सकती हैं. इसी सोच के साथ अकरम ने साल 2013 में शनीरा को प्रपोज कर दिया, जिसके बाद दोनों ने पाकिस्तान के लाहौर में शादी कर ली. उस दौरान वसीम अकरम की उम्र 47 साल थी, जबकि शनीरा सिर्फ 30 साल की थीं. उन दोनों की उम्र के बीच 17 साल का फर्क था, लेकिन अकरम और शनीरा को इससे कोई दिक्कत नहीं थी.

शनीरा ने अपनाया इस्लाम धर्म

वसीम अकरम से शादी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की शनीरा ने इस्लाम धर्म अपना लिया. उन दोनों ने इस्लाम धर्म के अनुसार शादी कर ली. शादी के एक साल बाद 2014 में कपल ने बेटी आयला का स्वागत किया. इसके अलावा वसीम अकरम की पहले पत्नी से 2 बेटे भी हैं.

अकरम का क्रिकेट करियर

वसीम अकरम पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके हैं. वह अपने समय में दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक थे. अकरम ने 1985 से लेकर 2002 तक 104 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 181 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 414 विकेट चटकाए. साथ ही 147 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2,898 रन भी बनाए. टेस्ट क्रिकेट में अकरम ने 25 बार एक पारी में 5 विकेट चटकाए, जबकि 20 बार 4 विकेट हॉल लिया. वहीं, वनडे क्रिकेट में अकरम ने कुल 356 मैच खेले, जिसमें 351 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 502 विकेट चटकाए. इसके अलावा बल्ले से 280 पारियों में 3,717 रन भी बनाए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST