<
Categories: खेल

WBBL: पिच में धंसी गेंद, तो मैच हुआ रद्द… ऑस्ट्रेलिया में हुई ये अजीबोगरीब घटना, क्रिकेट इतिहास में पहली बार!

WBBL 2025: ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग के एक मैच के दौरान अजीबोगरीब घटना हुई. इनिंग्स ब्रेक के दौरान एक बॉल पिच में धंस गई, जिससे गड्ढा हो गया. इसके चलते मैच रद्द कर दिया गया. जानें पूरा मामला...

WBBL Ball Pitch Hole News: अक्सर बारिश और खराब मौसम के कारण खेल रद्द होते सुना होगा, लेकिन कई बार पिच के कारण भी मैच रद्द करने पड़ते हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला बिग बैश लीग (WBBL) के मैच के दौरान ऐसी ही अजीबोगरीब घटना हुई. इसके चलते एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) और होबार्ट हरिकेन्स (Hobart Hurricanes) के बीच कारे रॉटन ओवल (एडिलेड) में खेले जा रहे मैच को रद्द कर दिया गया. इसकी पीछे काफी अजीबोगरीब वजह बताई गई है.
दरअसल, इनिंग्स ब्रेक के दौरान पिच रोल की जा रही थी. इसी दौरान एक गेंद रोलर के नीचे आकर पिच में धंस गई. इसकी वजह से पिच पर गहरा गड्ढा बन गया. इस वजह से मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. माना जा रहा है कि शायद ऐसा पहली बार है जब किसी क्रिकेट मैच को इस वजह से रद्द किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शुक्रवार (5 दिसंबर) को एडिलेड के मैदान पर WBBL 2025 सीजन का 37वां मैच खेला जा रहा था. इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 167 रन बनाए. पहली पारी खत्म होने के बाद होबार्ट की बैटिंग शुरू होने से पहले 15 मिनट का ब्रेक था. हर मैच की तरह इस मैच में भी इनिंग्स ब्रेक के दौरान ग्राउंड स्टाफ पिच को ठीक कर रहे थे. इसके लिए पिच पर भारी वाला रोलर भी चलाया जा रहा था, जिस दौरान ये घटना हुई. जब रोलर चलाया जा रहा था, तो उस दौरान कुछ खिलाड़ी मैदान के एक हिस्से में वार्म-अप कर रहे थे. इसी दौरान उनकी गेंद पिच के उस हिस्से पर पहुंच गई, जहां पर रोलर चल रहा था. भारी रोलर के नीचे आने से गेंद पिच में ही धंस गई और वहां पर गहरा गड्ढा हो गया. पिच की ऐसी हालत देख ग्राउंड स्टाफ घबरा गए और इसे जल्दी ठीक करने की कोशिश में जुट गए.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मैच रद्द होने के बाद एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि मैच क्यों रद्द हुआ. बयान में कहा गया कि इस घटना की वजह से पिच की हालत काफी बदल गई थी. मैच रेफरी और अंपायरों ने स्थिति की जांच की और उन्हें लगा कि होबार्ट हरिकेन्स को ऐसी पिच पर बल्लेबाजी कराना ठीक नहीं होगा, क्योंकि हालात स्ट्राइकर्स के मुकाबले बिल्कुल अलग होते. ऐसे में मैच रद्द करने का फैसला लिया गया. दोनों टीमों के कप्तानों से बात की गई और सभी इस फैसले से सहमत थे. 
बता दें कि होबार्ट की टीम WBBL में पहले ही अपने शुरुआती नौ में से सात मैच जीतकर फाइनल की मेजबानी पक्की कर चुके थे. वे स्ट्राइकर्स के 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही मैच रद्द कर दिया गया. एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से मेडेलिन पेन्ना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST