<

सुपर-8 में डबल धमाका! भारत-जिम्बाब्वे क्लैश से पहले वेस्टइंडीज से भिड़ेगी साउथ अफ्रीका, जानें कब-कहां देख सकेंगे LIVE

T20 WC Super 8: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में गुरुवार को 2 बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होगा, जिसके बाद भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत होगी. जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच...

T20 WC Super 8: 26 फरवरी का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी अहम होने वाला है. इस दिन भारतीय टीम का जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो का मैच होगा. यह मुकाबला भारत के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम होगा. हालांकि इस क्लैश से पहले दो दिग्गज टीमों की भिड़ंत होगी, जिस पर करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें टिकी होंगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला होगा. इस मुकाबले पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और हेड कोच गौतम गंभीर की भी नजरें होंगी.

भारतीय फैंस चाहेंगे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करे. अगर साउथ अफ्रीका जीत जाती है, तो भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए आसान रास्ता मिल जाएगा. वहीं, अगर वेस्टइंडीज जीतती है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के मैच का क्या रिजल्ट आता है. इस मुकाबले के कुछ ही समय बाद भारतीय टीम का जिम्बाब्वे से मैच होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों मैचों की टाइमिंग, वेन्यू से लेकर सारी डिटेल्स…

साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार (26 फरवरी) को सुपर-8 का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे टॉस होगा. दोनों ही टीमें ग्रुप-1 में टॉप पर हैं. साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में भारत को 76 रनों से हराया था. वहीं, वेस्टइंडीज ने अपने पहले सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों से करारी हार दी थी. फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम 2 प्वाइंट और +5.350 नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 2 प्वाइंट और +3.800 NRR के साथ दूसरे स्थान पर है. ऐसे में यह मुकाबला जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लेगी.

भारत-जिम्बाब्वे की भिड़ंत

गुरुवार को शाम में भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच खेला जाएगा. यह मैच भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जिससे आधे घंटे पहले टॉस होगा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी. भारतीय टीम चाहेगी कि वो जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराए, जिससे नेट रन रेट में सुधार हो सके. फिलहाल भारतीय टीम का नेट रन रेट काफी ज्यादा खराब है.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

इन दोनों मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST

Ashok Kharat Case: इमली के बीज और पत्थर देकर महिलाओं से क्या करता था अशोक खरात? 4850 आपत्तिजनक लिंक डिलीट, SIT का बड़ा खुलासा

Ashok Kharat Latest News: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में विशेष जांच दल…

Last Updated: April 7, 2026 22:15:06 IST