होम / WFI: संजय सिंह के निलंबन के बाद बजरंग पूनिया का बड़ा बयान, कहा खिलाड़ियों की मदद के लिए बनाई जाती है संघ

WFI: संजय सिंह के निलंबन के बाद बजरंग पूनिया का बड़ा बयान, कहा खिलाड़ियों की मदद के लिए बनाई जाती है संघ

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : December 24, 2023, 3:01 pm IST

India News, (इंडिया न्यूज), WFI: महिला पहलवानों के कथित तौर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) चर्चा पर बना हुआ है। अब सरकार ने इसे लेकर अब एक बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ के निलंबित करने का फैसला लिया। यानि कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह को भी निलंबित किया गया है। संजय सिंह के निलंबन के बाद पहलवान बजरंग ने कहा, ”यह सही निर्णय लिया गया है। जो हमारी बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है उसके खिलाफ संबंधित लोगों को पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए। हमारे ऊपर कई इल्जाम लगाए गए। राजनीति की गई। जब हम पदक जीतते हैं तो देश के होते हैं। हम खिलाड़ी कभी भी जात-पात नहीं देखते। एक साथ एक थाली में खाते हैं।”

मालूम हो कि 21 दिसंबर को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष पद का चुनाव में संजय सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस जीत पर देश के नामी पहलवानों ने नाराजगी जाहीर की।

खिलाड़ियों की मदद के लिए बनाई जाती है संघ : बजरंग

बजरंग ने कहा, “जो संघ बनाई जाती है वह खिलाड़ियों की मदद के लिए बनाई जाती है, उन्हें परेशान करने के लिए नहीं। हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने हर राज्य में अपने लोग रखे हैं। हमारी सच्चाई नहीं दिखाई गई। हम किसी तरह राजनीति से नहीं जुड़े थे। विपक्ष ने हमारा साथ दिया। हमने सरकार के लोगों को भी कहा था साथ देने के लिए। किसी ने तब साथ नहीं दिया। महिला सांसदों को खत भी लिखा था, लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया।”

बजरंग ने कहा, ”हम अपने तिरंगे के लिए खून-पसीना बहाते हैं। सैनिकों और खिलाड़ियों से ज्यादा मेहनत कोई नहीं करता। हमें देशद्रोही कहा गया। हम ऐसे नहीं हैं। हमें पुरस्कार जीतने पर मिला। हम उसे वापस ले सकते हैं। हम सम्मान वापस ग्रहण करेंगे। साक्षी के संन्यास से लौटने पर अभी कुछ नहीं कह सकता।”

संजय सिंह को बताया पूर्व अध्यक्ष के करीबी

संजय सिंह को पूर्व डब्लूएफआई अध्यक्ष ब्रजभूष सिंह का करीबी बताया जा रहा है। संजय सिंह की जीत के बाद भारत की चर्चित पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से भी संन्यास का एलान कर दिया।  वहीं, ओलंपीक पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने इसे दुखद बताया और कहा कि कुश्ती का भविष्य अंधकार में है। इसके अलावा पहलवान बजरंग पुनिया ने भी इसमें नारगाजी जागीर करते हुए अपना पद्म श्री पुरस्कार पीएम मोदी को लौटाने की बात कही।

कब हुए थे चुनाव

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के लिए मतदान 21 दिसंबर को नई दिल्ली में हुए। मतदान चरण के समापन के तुरंत बाद गिनती हुई, जिसमें नए अध्यक्ष संजय सिंह ने दुसरे प्रत्याशी अनीता श्योराण को 7 के मुकाबले 40 वोटों से हराया। इसके अलावा, संजय डब्ल्यूएफआई की पिछली कार्यकारी परिषद का भी हिस्सा थे, जबकि 2019 से राष्ट्रीय महासंघों के संयुक्त सचिव भी थे।

ये भी पढ़ें-

WFI Controversy: ‘कुश्ती का भविष्य अंधकार में’, साक्षी के संन्यास के बात आया विनेश फोगाट का बड़ा बयान

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024, KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
Taapsee Pannu का खुलासा, शादी के आउटफिट्स किसी डिजाइनर ने नहीं, बल्कि कॉलेज के दोस्त ने किए थे तैयार -Indianews
अशोक चोपड़ा के निधन को अब तक भूला नहीं पाई हैं Priyanka Chopra, पिता को खोने का दर्द किया बयां -Indianews
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बदल दिया अपना ही फैसला, 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता से जुड़ा है मामला- Indianews
Google Layoffs 2024: Google ने एक बार फिर छंटनी का एलान, पाइथॉन टीम सबसे ज्यादा प्रभावित-Indianews
Khalistani Terrorist: अमेरिकी मीडिया का बड़ा दावा, गुरपतवंत पन्नून को मारने के लिए RAW अधिकारी ने बनाया था हिट टीम
Rakesh Roshan ने अपने हार्डकोर वर्कआउट का वीडियो किया शेयर, पिता की फिटनेस पर ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट -Indianews
ADVERTISEMENT