Live
Search
Home > क्रिकेट > Ranji Trophy Final: अगर मैच ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? कर्नाटक या जम्मू कश्मीर, क्या कहता है नियम

Ranji Trophy Final: अगर मैच ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? कर्नाटक या जम्मू कश्मीर, क्या कहता है नियम

जम्मू कश्मीर और कर्नाटक (Jammu Kashmir vs Karnataka) के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल अगर ड्रॉ हो जाता है तो विजेता का फैसला कैसे होगा? इसके क्या नियम हैं आइए जानते हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 27, 2026 14:39:04 IST

Mobile Ads 1x1
Ranji Trophy Final: जम्मू कश्मीर और कर्नाटक (Jammu Kashmir vs Karnataka) के बीच  रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है. जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन पहली पारी में कर्नाटक अपना जलवा नहीं दिखा सकी. आज चौथे दिन का खेल है और जम्मू कश्मीर अपनी दूसरी इनिंग खेल रही है. आज हम जानेंगे कि अगर यह मैच ड्रॉ हो जाता है तो विजेता का फैसला कैसे होगा? इसके क्या नियम हैं आइए जानते हैं.
 
इस मैच का नतीजा पहली पारी की बढ़त (First Innings Lead) से तय होगा. रणजी ट्रॉफी का नियम यह कहता है कि जो भी पहली पारी में अधिक लीड लेगी ड्रॉ होने के बाद विजेता उसे घोषित किया जाएगा. यानी कि अगर फाइनल मैच ड्रॉ हो जाता है, तो जिस टीम के पास पहली पारी की बढ़त  होती है, उसे ही चैंपियन घोषित किया जाता है. यही सबसे महत्वपूर्ण नियम है. 
 

विजेता की रेस में कौन आगे?

इस हिसाब से देखें तो कर्नाटक की टीम यहां कमजोर नजर आती है. क्योंकि जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए. वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक 293 पर ही ऑलआउट हो गई. ऐसे में  जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक से अधिक लीड बनाई. अगर मैच ड्रॉ होता है तो जम्मू कश्मीर को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.जम्मू-कश्मीर अभी काफी मजबूत स्थिति में है, क्योंकि वे पहली पारी में इतनी बड़ी स्कोर पर कर्नाटक को पीछे छोड़ चुके हैं.
 

अभी क्या है मैच का हाल?

जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में शानदार 584 रन बनाकर मजबूत आधार तैयार किया. इसके जवाब में कर्नाटक की टीम दबाव में नजर आई और पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने की कोशिश कर रही थी लेकिन 293 पर ही ऑल आउट हुई. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी जम्मू कश्मीर की टीम ने 350 रन से अधिक की लीड ले ली है और कर्नाटक को परेशानी में डाल दिया है. मैच अभी भी जारी है.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > Ranji Trophy Final: अगर मैच ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? कर्नाटक या जम्मू कश्मीर, क्या कहता है नियम

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 27, 2026 14:39:04 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS