<

क्या है BCCI का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड? अब तक कितने दिग्गजों को मिला ये सम्मान, कितने मिलते हैं पैसे

BCCI Lifetime Achievement Award: बीसीसीआई ने साल 2024-25 के लिए राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने का एलान किया है. जानें यह है इस अवॉर्ड का मतलब...

BCCI Lifetime Achievement Award: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नमन अवॉर्ड 2026 के लिए सभी विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी है. भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और हेड कोच राहुल द्रविड़, पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. यह बीसीसीआई की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है. अभी तक कुल 31 खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जा चुका है. अब राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएगा. पहली बार साल 1994 में कर्नल सी.के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से लाला अमरनाथ को सम्मानित किया गया था. वहीं, आखिरी बार यह सम्मान हासिल करने वाले खिलाड़ी भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. साल 2024 में सचिन तेंदुलकर को यह खास सम्मान दिया गया था. जानें क्या है इस अवॉर्ड का मतलब…

किसे दिया जाता है यह सम्मान?

कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड BCCI द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है. यह खास सम्मान सिर्फ उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है. इस पुरस्कार में एक ट्रॉफी दी जाती है, जो शील्ड की तरह दिखाई देता है. इसके साथ ही 25 लाख रुपये का कैश प्राइज भी दिया जाता है. बता दें कि इस अवॉर्ड का नाम भारत के पहले टेस्ट कप्तान कर्नल सी.के. नायडू के नाम पर रखा गया है. उन्होंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की कमान संभाली थी.

किसे मिल चुका ये खास अवॉर्ड?

  • लाला अमरनाथ-1994
  • सैयद मुश्ताक अली- 1995
  • विजय हजारे- 1996
  • के.एन.प्रभु- 1997
  • पोली उमरीगर- 1998
  • हेमू अधिकारी- 1999
  • सुभाष गुप्ते- 2000
  • मंसूर अली खान पटौदी- 2001
  • बी. बी. निंबालकर- 2002
  • चंदू बोर्डे- 2003
  • बिशन सिंह बेद- 2004
  • श्रीनिवास वेंकटराघवन- 2004
  • ई. ए. एस. प्रसन्ना- 2004
  • बी. एस. चन्द्रशेखर- 2004
  • नारी ठेकेदार- 2007
  • गुंडप्पा विश्वनाथ- 2008
  • मोहिंदर अमरनाथ- 2009
  • सलीम दुरानी- 2010
  • अजीत वाडेकर- 2011
  • सुनील गावस्कर- 2012
  • कपिल देव- 2013
  • दिलीप वेंगसरकर- 2014
  • सैयद किरमानी- 2015
  • राजिंदर गोयल- 2016
  • पद्माकर शिवलकर- 2016
  • पंकज रॉय- 2017
  • अंशुमन गायकवाड़- 2018
  • कृष्णमाचारी श्रीकांत- 2019
  • फारुख इंजीनियर- 2023
  • रवि शास्त्री- 2023
  • सचिन तेंदुलकर- 2024

15 मार्च को दिया जाएगा अवॉर्ड

बीसीसीआई द्वारा 15 मार्च 2026 को दिल्ली में नमन अवॉर्ड का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों को अलग-अलग अवॉर्ड दिए जाएंगे. इसके अलावा पिछले 1 साल में भारत के लिए ICC ट्रॉफी जीतने वाली सभी 5 टीमों का सम्मान भी किया जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST

दूसरों को देखकर खुद को उबासी क्यों आने लगती है? थकान या बोरियत नहीं, समझें इसके पीछे का मैकेनिज्म

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते…

Last Updated: April 4, 2026 18:42:32 IST

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST