<

क्या है ‘टेस्ट ट्वेंटी’, 80 ओवर का क्रिकेट फॉर्मेट, क्या इंटरनेशनल क्रिकेट में मिलनी चाहिए जगह?

टेस्ट ट्वेंटी 80 ओवर का क्रिकेट फॉर्मेट है, जो टेस्ट और टी20 का मिश्रण है. यह खिलाड़ियों को तकनीक और आक्रामकता दोनों दिखाने का मौका देता है.

क्रिकेट में जब भी फॉर्मेट्स की बात होती है तो टेस्ट, वनडे और टी20 का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा मुकाबला भी खेला जाता है, जो टेस्ट की गंभीरता और टी20 की रफ्तार दोनों का मजा एक साथ देता है. इसी 80 ओवर के मैच को लोग आम बोलचाल में “टेस्ट ट्वेंटी” कहने लगे हैं. इसे अभी तक इंटरनेशनल स्तर पर नहीं खेला गया है. लेकिन विदेशों में अब भी लोकल टूर्नामेंट्स के रूप में इस फॉर्मेट में खिलाड़ी खेलना पसंद करते हैं.
यह फॉर्मेट आमतौर पर 40-40 ओवर का होता है. यानी टीमों के पास समय भी होता है और रन बनाने की आज़ादी भी होती है. शुरुआत में बल्लेबाज जल्दबाजी नहीं करते. वे पिच को समझते हैं, गेंदबाजों को परखते हैं और धीरे-धीरे अपनी पारी जमाते हैं. लेकिन जैसे-जैसे ओवर कम होते जाते हैं, खेल का रंग बदल जाता है. फिर चौके-छक्कों की बरसात शुरू होती है और रन रफ्तार पकड़ लेते हैं. गेंदबाजों के लिए भी यह मुकाबला आसान नहीं होता.
न्हें लगातार योजना बनानी पड़ती है. जैसे कब आक्रमण करना है और कब रन रोकने हैं. कप्तान भी फील्डिंग में बदलाव करता रहता है. यानी यहां सिर्फ ताकत नहीं, दिमाग का इस्तेमाल ज्यादा जरूरी होता है. स्कूल, कॉलेज और क्लब क्रिकेट में यह फॉर्मेट खासा लोकप्रिय है, क्योंकि यह खिलाड़ियों को सीखने का मौका देता है. न मैच बहुत लंबा होता है और न ही जल्दी खत्म होता है. करीब 5-6 घंटे में नतीजा सामने आ जाता है, जिससे दर्शकों का रोमांच भी बना रहता है.

हरभजन और डिविलियर्स ने की सराहना

टेस्ट ट्वेंटी फॉर्मेट को लेकर दिग्गज क्रिकेटरों ने भी खुलकर अपनी राय रखी है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि यह फॉर्मेट क्रिकेट के लिए एक नई दिशा लेकर आया है. वहीं भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस प्रारूप की सराहना करते हुए कहा, “क्रिकेट को एक नई ऊर्जा और नई धड़कन की जरूरत थी. ऐसा फॉर्मेट चाहिए था जो आज की युवा पीढ़ी को खेल की असली भावना से जोड़े.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST