<

Video: सुनील गावस्कर-इमरान खान को साथ बैटिंग करते देखा है? ठोके थे 180 रन, अब जेल में बंद दोस्त को कर रहे सपोर्ट

साल 1987 में लॉर्ड्स में सुनील गावस्कर और इमरान खान ने शानदार 180 रन की पार्टनरशिप की थी. उनकी दोस्ती आज भी कायम है, यह बात सुनील गावस्कर ने उनके लिए लेटर लिखकर बता दिया था.

नई दिल्ली. क्रिकेट के इतिहास में सुनिल गावस्कर (Sunil Gavaskar) का नाम हमेशा याद रखा जाएगा. 1987 में लॉर्ड्स में हुए MCC बिसेंटेनरी मैच में उन्होंने वर्ल्ड XI के लिए 188 रन बनाए. इस मैच में उन्होंने इमरान खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की. यह साझेदारी बहुत खास थी, क्योंकि दोनों महान खिलाड़ी जो कि अलग अलग देश भारत-पाकिस्तान के थे, फिर भी उन्होंने साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि, यह मैच ड्रॉ रहा था.
आज उस पुरानी दोस्ती का असर एक अलग तरीके से देखा जा सकता है. 38 साल के बाद इसी महीने फरवरी 2026 में गावस्कर उन 14 पूर्व कप्तानों में शामिल थे, जिन्होंने एक लेटर जारी कर जेल में रह रहे इमरान खान के लिए उचित और सुरक्षित व्यवहार की मांग की. पत्र में कहा गया कि इमरान खान को समुचित इलाज, सम्मानजनक परिस्थितियां और अच्छी कानूनी प्रक्रिया मिलनी चाहिए.


दोनों ले चुके हैं संन्यास

इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं है, सिर्फ मानवता और खेल की दोस्ती को महत्व दिया गया है. गावस्कर और बाकी पूर्व कप्तानों ने दिखाया कि क्रिकेट के जरिए बने रिश्ते सिर्फ मैदान तक ही नहीं रहते, बल्कि जिंदगी और इंसानियत में भी काम आते हैं. सुनील गावस्कर ने साल 1987 में तो वहीं, इमरान खान ने 1992 में क्रिकेट से संन्यास लिया था.
 

दोस्ती का असली मतलब

गावस्कर के लिए इमरान खान सिर्फ एक प्रतिद्वंद्वी नहीं थे. लॉर्ड्स में की गई साझेदारी और आज उनके समर्थन में खड़े होना यह दिखाता है कि सच्ची दोस्ती और सम्मान समय और सीमाओं से ऊपर होती है. क्रिकेट ने इन्हें जोड़ा और ये रिश्ता आज भी मजबूत है. हालांकि, दोनों ही क्रिकेट से काफी दूर हैं. सुनील गावस्कर भारत में क्रिकेट कॉमेंट्री करते नजर आते हैं तो वहीं, इमरान खान फिलहाल पाकिस्तान की जेल में कैद हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Women Asia Cup 2026: कब मिलेगी टीम इंडिया को महिला एशिया कप की ट्रॉफी? जानिए विवाद के बीच क्या बोले हेड कोच

महिला एशिया कप 2026 जीतकर भी भारतीय टीम के हाथों में ट्रॉफी नहीं सजी. कोच…

Last Updated: September 14, 2026 11:21:44 IST

जब काजी-अरिजीत ने स्टेज पर लगाए ठुमके, बढ़ गया था शो का पारा; Video ने याद दिलाए वो पुराने दिन

Bigg Boss 20 : सोशल मीडिया पर काजी तौकीर का अरिजीत सिंह संग पुराना डांस…

Last Updated: September 14, 2026 11:14:59 IST

Delhi Gold Price 14 September: सोना खरीदने से पहले दिल्ली वाले रुकिए! 22K-24K के आज के भाव से जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू होने वाला है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: September 14, 2026 10:53:08 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: आज हिमाचल में सोने के भाव ने बढ़ाई टेंशन या मिली राहत? खरीदारी से पहले जानें 22K-24K का रेट

Himachal Gold Price Today: देश भर में गणेश चतुर्थी की तैयारियों के बीच आज 24-कैरेट…

Last Updated: September 14, 2026 10:43:52 IST

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: आज MP में सोने के दाम ने ली करवट! खरीदारी से पहले जानें 22K-24K की नई कीमत

MP Gold Price Today: 18-कैरेट सोने का भाव ₹11,593 प्रति ग्राम था. शहर और ज्वैलर…

Last Updated: September 14, 2026 10:35:03 IST

Silver Price Today 14 September 2026: चांदी खरीदने का प्लान है? पहले चेक करें आज का रेट, जेब पर कितना पड़ेगा असर

Silver Price Today | Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य…

Last Updated: September 14, 2026 11:24:34 IST