<

एक कॉमेंट और आ गई जेल की नौबत, जब हरियाणा पुलिस ने युवराज सिंह को बुलाया थाने; क्या था पूरा मामला?

साल 2021 में एक बार युवराज सिंह के जेल जाने की नौबत आ गई थी लेकिन उन्हें बाद में जमानत भी मिल गई थी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj singh) साल 2021 में उस समय विवादों में घिर गए, जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पुराने वीडियो को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. यह वीडियो भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जुड़ा हुआ था, जिसमें युवराज सिंह ने बातचीत के दौरान एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था जो एकसमाज में रह रहे एक वर्ग के लिए ठीक नहीं थी.

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान युवराज सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर लाइव बातचीत कर रहे थे. बातचीत के दौरान उन्होंने युजवेंद्र चहल को लेकर मज़ाकिया लहजे में एक कॉमेंट किया. हालांकि यह वीडियो उस समय ज्यादा चर्चा में नहीं आया, लेकिन बाद में इसके दोबारा वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया था. भले चहल को युवराज के इस कॉमेंट से कोई शिकायत नहीं थी लेकिन लोगों को काफी बुरा लगा था.

युवराज ने क्या कॉमेंट किया था

वीडियो में इस्तेमाल किए गए शब्द को समाज के एक वर्ग के लिए अपमानजनक बताया गया. इसके बाद हरियाणा के हिसार जिले में युवराज सिंह के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवराज ने सोशल मीडिया पक पर जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया है, जो क़ानूनन अपराध है. जानकारी के लिए बता दें कि युवराज सिंह ने चहल को ‘भंगी’ कहकर बुलाया था.

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की जांच के बाद अक्टूबर 2021 में हरियाणा पुलिस ने युवराज सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. युवराज की गिरफ्तारी की ख़बर सामने आते ही खेल जगत और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी. हालांकि, कुछ घंटों में ही उन्हें जमानत भी मिल गई थी. इसके लिए बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी. हालांकि, यह मामला व्यक्तिगत बन चुका था.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST