Odisha Plane Emergency Landing: ओडिशा के राउरकेला में एक छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. यह विमान इंडिया वन एयर का है.
Odisha Plane Emergency Landing: ओडिशा के राउरकेला में एक छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. यह विमान इंडिया वन एयर का है.
Odisha Plane Emergency Landing: ओडिशा के राउरकेला से बड़ी खबर सामने आ रही है. राउरकेला हवाई पट्टी से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद खेतों में विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन पायलट को गंभीर चोटें आई हैं. पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर से राउरकेला आ रहे इंडिया वन एयर की एक सेसना ग्रैंड कारवां ईएक्स विमान को शनिवार दोपहर करीब 1.40 बजे जलदा कंसर गाड़िया टोली क्षेत्र में एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई.
बताया जा रहा है कि विमान ने राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हवा में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) की कोशिश की. पायलट का इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास सफल नहीं हुआ. इसके बाद विमान तेजी से नीचे आकर खेत में गिर गया. विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर शामिल थे.
यहां पर बता दें कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा है कि विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटना के बाद के वीडियो में घायल यात्री जमीन पर पड़े दिख रहे हैं. वहां मौजूद स्थायीन लोग यात्रियों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए. इस विमान को कैप्टन नवीन और कैप्टन श्रीवास्तव उड़ा रहे थे. उधर, बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BPIA) ने क्रैश लैंडिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि पायलट ने विमान के सिस्टम में तकनीकी खराबी देखने के तुरंत बाद घास का मैदान देखकर प्लेन को पेट के बल उतारने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. यह भी पता चला है कि भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा 9 सीटों वाला यह विमान टेक-ऑफ के लगभग 10 किलोमीटर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…