<

कौन हैं एरॉन जॉर्ज, जिन्होंने साउथ अफ्रीका में शतक ठोक काटा बवाल; क्या आईपीएल भी खेलेंगे?

भारतीय अंडर 19 टीम के ओपनिंग बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग हैदराबाद से ली है.

Who is Aaron George: भारतीय अंडर 19 टीम के बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 106 गेंदों में कुल 118 रन की पारी खेली जिसमें कुल 14 चौके शामिल थे. जॉर्ज ने 29वें ओवर में अपना शतक पूरा किया. एरॉन जॉर्ज एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर हैं और अगर वह ऐसा ही प्रदर्शन लगातार करते रहे तो जल्द ही वह भारतीय टीम में भी जगह बना सकते हैं. आइए जानते हैं एरॉन के बारे में थोड़ी और जानकारी.

एरॉन जॉर्ज का जन्म 1 अक्टूबर 2006 को कोट्टायम, केरल में हुआ था. लेकिन परिवार बाद में तेलंगाना में बस गया जहां उन्होंने अपनी क्रिकेट प्रशिक्षण ली. हैदराबाद  में ही उन्होंने अपनी पूरी ट्रेनिंग पूरी की.  उनके पिता, ईसो वर्खीज ने उनके क्रिकेटिंग कौशल को छोटी उम्र से पहचान कर उसे निखारने में अहम भूमिका निभाई थी. परिवार ने हमेशा उनकी खेल प्रतिभा का समर्थन किया और टीम में जगह दिलवाकर मानें. 

हैदराबाद से ली है ट्रेनिंग

दाहिने हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज को उनकी तकनीक, मानसिक संतुलन और प्रेशर में शादनार प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए सराहा जाता है. उन्होंने हैदराबाद के जूनियर क्रिकेट सिस्टम से खेलते हुए अपनी पहचान बनाई और हैदराबाद अंडर-19 टीम के कप्तान बने. इसके बाद उन्हें भारत की अंडर 19 टीम में जगह मिली.

क्या खेलेंगे आईपीएल

एरॉन का सबसे बड़ा प्रदर्शन तब आया जब उन्होंने अंडर 10 विश्व कप 2025 के पहले मैच में पचासा जड़ा था इसके बाद फिक्चर मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की पारी खेली थी. हाल के आईपीएल ऑक्शन  सेशन तक, एरॉन जॉर्ज को किसी आईपीएल टीम ने शामिल नहीं किया है. वह अभी तक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. हालांकि, ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो वह जल्द आईपीएल में किसी टीम में जगह बना सकते हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST