<

Aaron George: संजू सैमसन से हो रही तुलना… कौन हैं युवा बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज, जिसने पाकिस्तान की लगाई क्लास

Aaron George: अंडर-19 एशिया कप में भारत-पाक के मुकाबले में एरॉन जॉर्ज ने 85 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 240 रन बोर्ड पर लगा दिए. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया.

India U19 vs Pakistan U19: एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में भारतीय युवा क्रिकेटर एरॉन जॉर्ज ने शानदार प्रदर्शन किया. 14 दिसंबर को दुबई के आईसीसी एकेडमी में यह मुकाबला हुआ. इस मैच में शुरुआत में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. शुरुआत में भारत की बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन फिर एरॉन जॉर्ज उभरकर आए और टीम की पारी को संभाला. उन्होंने अपनी क्लास दिखाते हुए बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया.

19 साल के एरॉन ने पाकिस्तान के खिलाफ 88 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने भारत के स्कोर को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. यह अंडर-19 एशिया कप में उनका लगातार दूसरे अर्धशतक है. इससे पहले भारत और यूएई के पहले मुकाबले में भी एरॉन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. जानें कौन हैं युवा बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज…

एरॉन ने संभाली पारी

इंडिया अंडर-19 के युवा बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज ने पाकिस्तान के खिलाफ 88 गेंदों में 85 रन बनाए. इस दौरान एरॉन के बल्ले से 12 चौके और एक छक्का निकला. जॉर्ज की इस शानदार पारी के दम पर 240 रन बोर्ड पर टांग दिए. भारत की ओर से कप्तान आयुष म्हात्रे और सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने उतरे. पिछले मैच में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में 5 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. इसके बाद एरॉन जॉर्ज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर तेजी से रन जोड़े. इसके बाद आयुष म्हात्रे भी 25 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन एरॉन दूसरे छोर पर टिके रहे. एक छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन दूसरी ओर एरॉन जॉर्ज क्रीज पर डटे रहे.

भारत ने पाकिस्तान को हराया

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से करारी शिकस्त दी. भारत ने पाकिस्तान को 241 रनों की लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 150 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. भारत की ओर से दीपेश देंवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 3-3 विकेट चटकाए. इसके अलावा किशन कुमार सिंह ने 2 विकेट लिए. इतना ही नहीं, इस मुकाबले में बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी ने भी 1 विकेट चटकाए.

कौन हैं एरॉन जॉर्ज?

एरॉन जॉर्ज केरल के युवा बल्लेबाज हैं, जिनकी तुलना भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन से की जा रही है. जॉर्ज का जन्म केरल में हुआ था, लेकिन वह हैदराबाद के लिए खेलते हैं. जॉर्ज की कप्तानी में हैदराबाद की अंडर-19 टीम ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीती थी. यह हैदराबाद के लिए कई सालों बाद बड़ी उपलब्धि थी. टीम ने फाइनल में पंजाब को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. एरॉन जॉर्ज ने पिछले दो सीजन से वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले 2 सीजनों में जॉर्ज ने 341 और 373 रन बनाए थे, जिसके बाद वह हैदराबाद के एक भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए थे.
एरॉन जॉर्ज की सफलता के पीछे उनके परिवार को पूरा सहयोग रहा है. उनके पिता ईसो वर्गीज खुद एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन समर्थन की कमी के कारण वे क्रिकेट नहीं खेल सके. एरॉन के पिता ने लीग क्रिकेट खेला, फिर पुलिस और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया, जिससे बेटे के सपनों को पूरा कर सकें.

एबी डिविलियर्स को मानते हैं आदर्श

एरॉन जॉर्ज साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को अपना आदर्श मानते हैं. क्रिकेट के अलावा एरॉन जॉर्ज टेबल टेनिस और बास्केटबॉल भी खेलना पसंद करते हैं. जॉर्ज भारतीय क्रिकेट में उभरते युवा बल्लेबाज हैं, जो अंडर-19 एशिया कप में बड़े मंच पर खुद का साबित कर रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST