<

घरेलू क्रिकेट का ‘Enthu Cutlet’, जिसने बैटिंग से मचाई तबाही, रिकॉर्ड जानकर उड़ जाएंगे होश; जानें कौन हैं Aman Mokhade?

Who Is Aman Mokhade: विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अमन मोखाड़े ने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को हैरान कर दिया है. 25 साल के अमन ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है. जानें कौन हैं अमन मोखाड़े...

Who Is Aman Mokhade: भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. घरेलू क्रिकेट में अपने धमाकेदार खेल से कई खिलाड़ियों ने लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा. इसी बीच विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अमन मोखाड़े (Aman Mokhade) एक नई सनसनी बनकर उभरे हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर अमन मोखाड़े को लेकर चर्चा होती रहती है. अमन मोखाड़े ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. वह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 मैचों में 90 से ज्यादा की औसत से 814 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक भी आए. विदर्भ की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम किया. इस बड़ी जीत में अमन मोखाड़े का बड़ा योगदान रहा. अमन मोखाड़े को घरेलू टूर्नामेंट में ‘एन्थू कटलेट’ के नाम से जाना जाता है. इसकी वजह है कि वह बहुत ही ज्यादा उत्साही खिलाड़ी हैं. अमन मोखाड़े शानदार बल्लेबाजी करने के साथ ही स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.

कौन हैं अमन मोखाड़े?

विदर्भ के क्रिकेटर अमन मोखाड़े (Aman Mokhade) का जन्म 16 जनवरी 2001 को हुआ था. उन्होने फेमस कोच ज्वाला सिंह से अपनी क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है. बता दें कि ज्वाला सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को भी कोचिंग दी है. अमन मोखाड़े ने घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की ओर से खेलते हुए बहुत रन बनाए हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में वह सबसे टॉप स्कोरर रहे थे. इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में भी 96 से ज्यादा की औसत से 577 रन बनाए. इसमें उनके बल्ले से 3 शतक भी आए.

नागपुर में पले-बढ़े अमन मोखाड़े बचपन से ही ज्यादातर समय अपने पिता के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते रहते थे. अमन मोखाड़े के पिता रविंद्र ने अमन के टैलेंट को पहचाना. इसके बाद उन्होंने 10 साल की उम्र में ही अमन को एक क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया. इसके बाद अमन मोखाड़े ने खूब मेहनत की और लगातार आगे बढ़ते गए.

अमन मोखाड़े के बड़े रिकॉर्ड

युवा बल्लेबाज अमन मोखाड़े ने पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. अमन मोखाड़े लिस्ट-ए क्रिकेट (List-A cricket) में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने सिर्फ 16 पारियों में 1 हजार रन पूरे करके यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. अमन मोखाड़े ने अभी तक कुल 18 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं, जिनमें 65.37 की औसत से 1,046 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल है. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अमन ने 14 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 25 पारियों में उनके बल्ले से 942 रन आए हैं. इसमें 3 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. टी20 की बात करें, तो इस फॉर्मेट में अमन ने कुल 14 मैच खेले हैं. इस दौरान 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 3 अर्धशतक की मदद से 306 रन बनाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST