Chelsea Green: WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन को दिल की बीमारी है. हाल में ही उन्होंने खुलासा किया था. उनकी हार्ट सर्जरी हुई.
चेल्सा ग्रीन को दिल की बीमारी.
WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन ने हाल ही में अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने लंबे समय से चली आ रही दिल की बीमारी के इलाज के लिए हार्ट सर्जरी कराई है. यह उनके संघर्षपूर्ण करियर का एक और बड़ा चैप्टर बन गया है. चेल्सी ग्रीन ने बताया कि वह कई वर्षों से तेज़ धड़कन की समस्या से जूझ रही थीं. डॉक्टरों ने उन्हें सुप्रावेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया (SVT) नामक बीमारी से पीड़ित पाया, जिसमें दिल की धड़कन असामान्य रूप से बहुत तेज हो जाती है.
बताया गया कि रेसलमेनिया वीकेंड के दौरान उनकी हार्ट रेट खतरनाक स्तर तक पहुंच गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता लेनी पड़ी और अंततः सर्जरी करानी पड़ी. 35 साल रेसलर ने तीन घंटे लंबी मिनिमली इनवेसिव हार्ट प्रोसीजर कराई, जो सफल रही. फिलहाल वह रिकवरी पर हैं और मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बाद WWE में वापसी कर सकती हैं. कनाडा के विक्टोरिया में जन्मीं चेल्सी ग्रीन ने अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत इंडिपेंडेंट सर्किट से की थी.
WWE में खूब नाम कमाया
इसके बाद उन्होंने इंपैक्ट रेसलिंग और लुचा अंडरग्राउंड जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाई. शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें WWE में मौका मिला, जहां वह आज कंपनी की प्रमुख महिला सुपरस्टार्स में गिनी जाती हैं. हालांकि, उनका करियर आसान नहीं रहा. चेल्सी को कई बार गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा, जिनमें कलाई और टखने की चोटें शामिल हैं. इन मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हर बार वापसी कर खुद को साबित किया. रिंग के बाहर चेल्सी ग्रीन की शादी रेसलर मैट कार्डोना से हुई है, जिन्हें WWE फैंस Zack Ryder के नाम से जानते हैं. दोनों ने 2021 में शादी की थी और रेसलिंग जगत के चर्चित कपल्स में शामिल हैं.
कितनी है नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक चेल्सी ग्रीन की अनुमानित नेट वर्थ 1 से 2 मिलियन डॉलर के बीच है, जो उनकी WWE सैलरी, मर्चेंडाइज सेल, ब्रांड डील्स और अन्य प्रोजेक्ट्स से आती है. चेल्सी ग्रीन के इस खुलासे के बाद दुनियाभर के फैंस ने उनके साहस की सराहना की है और अब सभी उनकी रिंग में वापसी का इंतजार कर रहे हैं.
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…