Hapur News: पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि तांत्रिक अवधेश शर्मा ने कहा था कि वो मेरे घर की परेशानियां दूर कर देंगे और मेरी प्रेमिका को मुझसे मिला देंगे. इसी भरोसे में वह उसके पास चला गया था.
हापुड़ खोपड़ी मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला देहात थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार के दौरान चिता से मानव खोपड़ी का हिस्सा निकालकर फरार हो गया. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियोंं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अमन एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था. उसे और उसके परिवार को वश में करने के लिए तांत्रिक के संपर्क में आ गया. तांत्रिक अवधेश शर्मा ने उसे चिता से खोपड़ी लाने की सलाह दी, जिसके बाद यह पूरी साजिश रची गई.
पुलिस ने बताया कि 16 साल के छात्र शुभांशु की लंबी बीमारी के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी, जिसका रविवार को लोधपुर गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था.
परिजनों ने बाद में चिता पर दोबारा जाकर देखा तो खोपड़ी का एक हिस्सा गायब था. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में तीन लोगों को मोपेड से जाते हुए देखा गया. पुलिस का कहना है कि शव पूरी तरह जल चुका था और आरोपियों ने सिर्फ हड्डियां और राख उठाई थी.
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि वह एकतरफा प्रेम में था और तंत्र-मंत्र के जरिए महिला तथा उसके परिवार को प्रभावित करना चाहता था.
आरोपी अमन ने बताया कि बाबा ने मुझसे कहा था कि वो मेरे घर की परेशानियां दूर कर देंगे और मेरी प्रेमिका को मुझसे मिला देंगे. इसी भरोसे में मैं उनके पास चला गया था.
पुलिस के अनुसार तांत्रिक अवधेश शर्मा से भी पूछताछ की जा रही है. उसके पास से कई लोगों की तस्वीरें बरामद हुई हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…
IND vs PAK No Handshake Controversy: क्रिकेट में मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा…
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…