<

कौन हैं दीया यादव? WPL में खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी, बनाया वैभव सूर्यवंशी जैसा रिकॉर्ड

Who Is Deeya Yadav: हरियाणा की दीया यादव WPL में डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने 16 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से WPL में अपना डेब्यू किया.

Who Is Deeya Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में डेब्यू करके इतिहास रचा था. इसके लगभग एक साल बाद विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड बन गया है. मंगलवार (20 जनवरी) को मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुकाबले में 16 साल की महिला क्रिकेटर दीया यादव ने डेब्यू किया. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना पहला मैच खेलते हुए WPL के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है. दीया यादव ने जी कमलिनी का रिकॉर्ड तोड़ा है. कमलिनी ने भी 16 साल की उम्र में WPL में डेब्यू किया था. दीया यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए WPL में 16 साल और 103 दिन की उम्र में डेब्यू किया. इससे पहले जी कमलिनी ने पिछले साल 16 साल और 213 दिन की उम्र में WPL डेब्यू किया था. जानें कौन हैं दीया यादव…

जानें कौन हैं दीया यादव?

WPL में इतिहास रचने वाली दीया यादव हरियाणा की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मिन्नू मणि की जगह ली है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दीया यादव को 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया है. दीया यादव पहली बार साल 2023 में सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. इस टूर्नामेंट में दीया यादव ने 96.33 की औसत से 578 रन बनाए. इस दौरान दीया ने 3 शतक लगाए और त्रिपुरा के खिलाफ नाबाद 213 रनों की ऐतिहासिक पारी भी खेली थी. दीया यादव ने हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने साल 2025-26 के सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में 8 पारियों में करीब 300 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 के आसपास रहा.

कैसे शुरू हुआ दीया का सफर?

क्रिकेट के लिए दीया यादव का प्यार साल 2027 महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल देखने के बाद शुरू हुआ. इस मैच से प्रेरित होकर दीया ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का सपना देखा. दीया के पिता राकेश यादव दिल्ली अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं, जो IT प्रोफेशनल हैं. उन्होंने पुणे के एक क्रिकेट एकेडमी में दीया का एडमिशन करवाया, जिसके बाद दीया यादव की क्रिकेट जर्नी शुरू हुई. मौजूदा समय में क्रिकेट जगत में दीया यादव को छोटी शेफाली के नाम से जाना जाता है. उनके खेलने का अंदाज भारत के स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा से काफी मिला जुला दिखाई देता है.

कैसा रहा दिल्ली-मुंबई का मुकाबला?

WPL 2026 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 154 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST