महिंद्रा ने अपनी आगामी थार रॉक्स का लुक रिलीज कर दिया है. कंपनी ने इसका ऑफिशियल टीजर रिलीज किया है, जिसमें इसका रफ एंड टफ लुक दिखाया गया है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये एक फेसलिफ्ट नहीं बल्कि स्पेशल एडिशन हो सकता है.
Mahindra Thar Roxx Special Variant
Mahindra Thar Roxx: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने थार रॉक्स का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. इस टीजर में आगामी वेरिएंट का रफ एंड टफ लुक दिखाया गया है. इसके टीजर से संकेत मिले हैं कि ये फेसलिफ्ट नहीं बल्कि स्पेशल एडिशन वेरिएंट हो सकता है. कंपनी ने इस थार का केवल टीजर जारी किया है लेकिन जारी जानकारियां नहीं दी हैं. अभी तक कहा जा रहा था कि ये थार रॉक्स पुरानी रॉक्स का फेसलिफ्ट वर्जन हो सकता है. हालांकि टीजर जारी होने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी इस रॉक्स को नए स्पेशल एडिशन वेरिएंट के तहत लॉन्च कर सकती है. हालांकि इसके मैकेनिकल बदलावों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है.
कंपनी ने कार के टीजर फोटो में डार्क स्टाइलिंग कंपोनेंट्स और एक दमदार विज़ुअल लुक दिखाया है. इसे ब्लैक कलर में फिनिशिंग दी गई है और कंट्रास्टिंग हाइलाइट्स दी गई है. इससे संकेत मिलता है कि ये एक स्पेशल एडिशन हो सकता है. ने इंटीरियर या फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्पेशल एडिशन में मुख्य बदलाव इसके लुक में किया गया है. टीजर से संकेत मिलता है कि ये बदलाव थार रॉक्स के स्टाइल पर बेस्ड है.
बता दें कि कंपनी इसे पूरा नया लुक देने के बजाय एक स्पेशल ट्रिम लॉन्च करने वाली है. थार रॉक्स हाल ही में महिंद्रा लाइनअप में शामिल की गई थी, जिसके बाद उम्मीद है कि इसके लुक को पूरी तरह से तो नहीं बदला जाएगा. महिंद्रा ने नए अपडेट आने तक थार के थीम वाले/लीमिटेड वेरिएंट लॉन्च किए हैं ताकि ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहे. टीजर से अंदेशा लगाया जा रहा है कि इसमें कुछ कलर ऑप्शन कुछ वेरिएंट-विशिष्ट इंटीरियर ट्रिम्स शामिल किए जा सकते हैं.
कहा जा रहा है कि आगामी थार रॉक्स वेरिएंट में स्पेशल ग्राफिक्स या कलर ऑप्शनग्रिल और ब्लैक अलॉय व्हील्स और टिंटेड हेडलाइट्स देखने को मिल सकती हैं. वहीं इसके इंटीरियर में कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग वाली विशेष अपहोल्स्ट्री और स्पेशल एडिशन बैजिंग मिल सकती है.
बता दें कि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि थार रॉक्स के इंजन में ककोई बदलाव किया जा सकता है. अगर इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाता है, तो इसमें 2184 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया जा सकता है, जो 172 बीएचपी की पावर और 370 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा. इसमें 57 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जा सकता है. ये ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी.
UP Petrol Diesel Price 4 November 2026: 4 नवंबर 2026 को यूपी में पेट्रोल-डीजल के…
Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…
Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…
Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…
Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…