<

कौन हैं फैसल खान शिनोज़ादा? जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप में ठोके 163 रन, काबुल की गलियों से शुरू किया था करियर

फैसल शिनोज़ादा (Faisal Shinozada) युवा स्तर पर अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी से पहचान बना चुके है. 30 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन 163 रन की पारी खेली.

नई दिल्ली. अफगानिस्तान क्रिकेट लगातार नई प्रतिभाओं को दुनिया के सामने ला रहा है और इन्हीं उभरते नामों में से एक हैं फैसल शिनोज़ादा (Faisal Shinozada). युवा स्तर पर अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी से पहचान बना चुके शिनोज़ादा को भविष्य का बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है. कम उम्र में ही उन्होंने जिस आत्मविश्वास और परिपक्वता के साथ खेल दिखाया है. फैसल ने अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ शानदार 162 रन की पारी खेली.

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में आयरलैंड अंडर-19 के खिलाफ खेली गई उनकी पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया. इस मुकाबले में शिनोज़ादा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 142 गेंदों पर 163 रन ठोके. उनकी इस पारी में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली और उन्होंने विपक्षी गेंदबाज़ों पर पूरा दबाव बनाए रखा. उनकी बदौलत अफगानिस्तान ने मजबूत स्कोर खड़ा किया.  काबुल में जन्मे फैसल ने बचपन से ही क्रिकेट को अपना जुनून बना लिया था.

तेज गति से रन बनाने में माहिर

लोकल मैदानों से शुरू हुआ उनका सफर जल्द ही राष्ट्रीय अंडर-19 टीम तक पहुंच गया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ की खासियत है लंबी पारी खेलने की क्षमता और दबाव में शांत रहकर रन बनाना. वे टीम के टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए पारी को संभालने के साथ-साथ तेज़ी से रन गति भी बढ़ा सकते हैं और आयरलैंड के खिलाफ अंडर 19 मैच में भी उन्होंने वही किया.

इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्द मिलेगा मौका?

फैसल का खेल केवल प्रतिभा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी फिटनेस और मानसिक मजबूती भी उनकी सफलता की बड़ी वजह है. क्रिकेट जानकारों का मानना है कि अगर वे इसी तरह निरंतर प्रदर्शन करते रहे, तो जल्द ही अफगानिस्तान की सीनियर टीम में जगह बना सकते हैं. कम उम्र में बड़े सपनों के साथ आगे बढ़ रहे फैसल खान शिनोज़ादा आज अफ़ग़ान क्रिकेट की उम्मीद बन चुके हैं. आने वाले वर्षों में उनका नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में और ऊंचाइयों पर देखने को मिल सकता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST