<
Categories: मनोरंजन

यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ हुई घिनौनी हरकत, ग्रेटर नोएडा फ्लाईओवर पर युवकों ने किये ‘अश्लील’ इशारे, कई किलोमीटर तक किया गाड़ी का पीछा

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ छेड़खानी हुई है. दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की ओर जाते समय डीएनडी फ्लाईओवर से परी चौक तक करीब 27 किमी. तक कार सवार युवकों ने उनकी BMW का पीछा किया.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ छेड़खानी का बड़ा मामला सामने आया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की ओर जाते समय डीएनडी फ्लाईओवर से परी चौक तक करीब 27 किमी. तक कार सवार युवकों ने उनकी BMW का पीछा किया, जिससे वह डर गईं. नीतू अपने घर जा रही थीं.
नीतू बिष्ट एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 5.1 मिलियन फॉलोवर हैं.

घटना का पूरा विवरण

घटना चार दिन पहले यानी 26 जनवरी के आसपास की बताई जा रही है. नीतू अपनी BMW से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा अपने घर लौट रही थीं. बीच रास्ते पर जब वो डीएनडी फ्लाईओवर पर पहुंचीं तो एक कार उनका पीछा करने लगी. उस कार में कुछ युवक बैठे थे. उन युवकों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कई बार नीतू को ओवरटेक करने की कोशिश की और अभद्र इशारे करने लगे. ये सिलसिला परी चौक तक चलता रहा. इस घटना से नीतू बेहद डर गईं और उन्होंने अपने पति लखन रावत को कॉल किया. कॉल करने के 15 मिनट बाद उनके पति घटनास्थल पर पहुंच गए. उनके पति लखन ने तुरंत नॉलेज पार्क थाने को इस घटना की सूचना दी, हालांकि पीड़िता ने इसकी कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई.

पति का सोशल मीडिया पोस्ट

इस घटना के बाद पीड़िता के पति लखन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. लखन के भी इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोवर  हैं. उन्होंने कहा कि अगर बड़ी पहचान वाली महिला के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम महिलाओं की क्या स्थिति होगी? वीडियो में उन्होंने कहा कि पूरे रास्ते पर पुलिस की उपस्थिति कहीं नहीं थी. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर लोगों ने कई सवाल उठाये.

पुलिस का पक्ष

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों कारों के बीच टक्कर हुई, जिससे विवाद बढ़ गया. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत करके आपसी समझौता कराया गया. आरोपियों ने माफी मांगी, जिसके बाद पीड़िता पक्ष ने कोई लिखित पुलिस कार्रवाई नहीं कराई.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST