Who Is Mangesh Yadav: मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मंगेश यादव को RCB की टीम ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. मंगेश ने ऑक्शन से 2 दिन पहले ही SMAT में डेब्यू किया था. जानें मंगेश यादव के बारे में...
Who Is Mangesh Yadav: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों की किस्मत चमकी. इसमें एक ऐसा भी खिलाड़ी शामिल है, जिसने 2 ऑक्शन से 2 दिन पहले ही भारत के घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. हम बात कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले मंगेश यादव की, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. 23 वर्षीय मंगेश यादव बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. ऑक्शन में उनक बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था. मंगेश यादव को खरीदने के लिए सनराइर्ज हैदराबाद (SRH) और RCB में बिडवॉर देखने को मिली. आखिर में RCB ने 5.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मंगेश को अपनी स्क्वाड में शामिल किया.
मंगेश यादव यूपी के एक साधारण से परिवार से आते हैं. मंगेश के पिता रामअवध यादव मऊ के कैथवली गांव में अपना पैतृक घर छोड़कर अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के पांढुरना जिले में बस गए. मंगेश के पिता पेशे से ट्रक चालक हैं. मंगेश को बचपन से ही पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में रुचि थी. देखें मंगेश यादव का क्रिकेट करियर…
23 साल के खिलाड़ी मंगेश यादव मध्य प्रदेश के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने 14 दिसंबर को ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया है. अपने डेब्यू मैच में मंगेश ने पंजाब जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन किया. मंगेश ने मध्य प्रदेश के लिए बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों पर 28 रन बनाए. इसके अलावा गेंदबाजी में 3 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट भी चटकाए. ऑक्शन वाले दिन यानी 16 दिसंबर को मंगेश यादव SMAT में झारखंड के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरे. उस मैच में झारखंड की टीम ने 1 रन से जीत हासिल की. इस मैच में मंगेश ने 4 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट हासिल किया.
मंगेश यादव का अंडर-23 और एमपी टी20 लीग में प्रदर्शन शानदार रहा है. अंडर-23 क्रिकेट में मंगेश ने 8 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट भी 6 से कम रहा है. इसके अलावा एमपी टी20 लीग के 6 मैचों में मंगेश ने 14 विकेट झटके थे. RCB की स्काउट टीम ने घरेलू क्रिकेट में मंगेश यादव की प्रतिभा को पहचाना और ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया. इतना ही नहीं, RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी मंगेश को अच्छे से जानते हैं, क्योंकि घरेलू क्रिकेट में दोनों एक ही टीम से खेलते हैं.
आईपीएल ऑक्शन में मंगेश यादव पर करोड़ों की बोली लगाने के बाद उनका परिवार भावुक हो गया. उनके पिता ने बताया कि हमारे सामने पैसे की मजबूरी थी. इसके बावजूद फिर भी वह आगे बढ़ता गया. परिवार ने कई मुश्किलों का सामना करते हुए मंगेश को क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए पूरा सपोर्ट किया.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…