Live
Search
Home > क्रिकेट > चंडीगढ़ की गलियों से WPL तक का सफर… कौन हैं चंडीगढ़ की ‘शेरनी’ नंदिनी शर्मा? जिन्होंने गुजरात के खिलाफ ली हैट्रिक

चंडीगढ़ की गलियों से WPL तक का सफर… कौन हैं चंडीगढ़ की ‘शेरनी’ नंदिनी शर्मा? जिन्होंने गुजरात के खिलाफ ली हैट्रिक

Who is Nandni Sharma: इसी साल अपने WPL डेब्यू करने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने दूसरे मुकाबले में ही इतिहास रच दिया. नंदिनी शर्मा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया. पढ़ें उनका सफर...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: January 12, 2026 12:13:50 IST

Mobile Ads 1x1

Who is Nandni Sharma: वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने इतिहास रच दिया. उन्होंने रविवार (11 जनवरी) को गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ हैट्रिक लेकर सभी को हैरान कर दिया. वह WPL में हैट्रिक लेने वाली चौथी गेंदबाज बनी हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से यह कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं. नंदिनी शर्मा के हैट्रिक के बावजूद दिल्ली की टीम ने 4 रनों से मैच गंवा दिया, लेकिन नंदिनी ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया.

24 साल की नंदिनी शर्मा ने रविवार को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ ऐतिहासिक कारनामा किया. DC की ओर से गेंदबाजी करते हुए नंदिनी शर्मा ने अपने 4 ओवर में 33 रन खर्च करते कुल 5 विकेट झटके, जिसमें हैट्रिक भी शामिल है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन है ये हैट्रिक गर्ल…

चंडीगढ़ से शुरू किया सफर

भारतीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का जन्म 20 सितंबर 2001 को हुआ था. चंडीगढ़ की गलियों ने नंदिनी का सफर शुरू हुआ. डोमेस्टिक क्रिकेट में चंडीगढ़ की सीनियर महिला टीम, नॉर्थ जोन और इंडिया-बी की ओर से मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने बेहतरीन तेज गेंदबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाई. सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी 2025 में नंदिनी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. इस साल नंदिनी शर्मा को WPL में पहली बार खेलने का मौका मिला है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें ऑक्शन में 20 लाख रुपये में खरीदा था.

नई गेंद की कराती हैं स्विंग

नंदिनी शर्मा नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करती हैं. उनकी गेंदबाजी की खास बात उनकी स्पीड और स्विंग है. नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) कैंप में नंदिनी ने अपनी आउटस्विंग पर काफी ज्यादा मेहनत की. इसके चलते वह आज दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने की काबिलियत रखती हैं

दूसरे ही मैच में रचा इतिहास

नंदिनी शर्मा ने WPL में अपना ड्रीम डेब्यू किया है. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नंदिनी ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो विकेट विकेट चटकाए. इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में नंदिनी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 5 विकेट लेकर सुर्खियां में आ गईं. वह WPL में हैट्रिक लेने वाली चौथी गेंदबाज बनीं. इसके साथ ही वह WPL इतिहास में ‘फाइव विकेट हॉल’ (एक पारी में 5 विकेट) लेने वाली पहली भारतीय तेज गेंदबाज भी बनीं.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > चंडीगढ़ की गलियों से WPL तक का सफर… कौन हैं चंडीगढ़ की ‘शेरनी’ नंदिनी शर्मा? जिन्होंने गुजरात के खिलाफ ली हैट्रिक

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: January 12, 2026 12:13:50 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS