<
Categories: खेल

कौन थे पॉल बेयरर? WWE दिग्गज द अंडरटेकर और केन के साथ क्या था कनेक्शन, हॉल ऑफ फेम भी रहे

पॉल बेयरर WWE के दिग्गज मैनेजर्स में से एक थे. WWE में उनके द अंडरटेकर और केन के साथ रिश्ते बेहद मजबूत थे.

Paul Bearer: पॉल बेयरर WWE के सिर्फ एक मैनेजर नहीं थे, बल्कि प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास के सबसे यादगार और रहस्यमयी किरदारों में से एक थे. उनका असली नाम विलियम एल्विन मूडी था. दिलचस्प बात यह है कि रेसलिंग में आने से पहले वे एक लाइसेंस प्राप्त फ्यूनरल डायरेक्टर (अंतिम संस्कार प्रबंधक) थे. इसी अनुभव ने उन्हें WWE में एक डरावना और रहस्यमयी किरदार निभाने में मदद की.

पॉल बेयरर ने 1990 में WWE में डेब्यू किया और उन्हें द अंडरटेकर के मैनेजर के रूप में पेश किया गया. वे हमेशा एक अर्न लेकर चलते थे, जिसे अंडरटेकर की ताकत का स्रोत बताया जाता था. दोनों की जोड़ी WWE इतिहास की सबसे खतरनाक और लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है. बेयरर अपने प्रोमो और माइंड गेम्स से विरोधियों को डराते थे और अंडरटेकर की जीत में अहम भूमिका निभाते थे.

केन से संबंध
1997 में पॉल बेयरर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अंडरटेकर का एक भाई है  केन. उन्होंने केन को WWE में लाने में अहम भूमिका निभाई और अंडरटेकर के खिलाफ खड़ा किया. इसके बाद दोनों भाइयों के बीच जबरदस्त दुश्मनी देखने को मिली, जो WWE की सबसे यादगार स्टोरीलाइन बन गई. बेयरर कभी केन तो कभी अंडरटेकर का साथ देते रहे, जिससे कहानी में रोमांच बढ़ता गया.

2013 में हुआ था निधन
हालांकि वे रेसलर नहीं थे, फिर भी उनकी लोकप्रियता किसी सुपरस्टार से कम नहीं थी. उनका किरदार और योगदान आज भी याद किया जाता है. 2013 में उनका निधन हो गया और 2014 में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. पॉल बेयरर ने साबित किया कि रिंग के बाहर खड़ा व्यक्ति भी कहानी का सबसे ताकतवर किरदार हो सकता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST