<

2 गेंदों पर झटकी हैट्रिक, फिर भी लगा BAN… कौन हैं प्रवीण तांबे, जिन्होंने IPL में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Who Is Pravin Tambe: आईपीएल इतिहास में अभी तक कई गेंदबाजों ने हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. हालांकि एक ऐसा गेंदबाज भी है, जिसने सिर्फ 2 गेंदों पर हैट्रिक लेकर सभी को हैरान कर दिया था. यह कारनामा पूर्व भारतीय स्पिनर प्रवीण तांबे ने किया था. हालांकि इसके बाद भी उन पर बैन लगा दिया गया था. जानें क्या थी वजह...

Who Is Pravin Tambe: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस साल भी आईपीएल (IPL 2026) में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनेंगे. हालांकि कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जो अपने आप में ही बहुत खास होते हैं. इन्हीं में से एक खास रिकॉर्ड पूर्व भारतीय स्पिनर प्रवीण तांबे के नाम दर्ज है. प्रवीण तांबे ने आईपीएल में एक अनोखी हैट्रिक ली थी, जिसका रिकॉर्ड तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है. दरअसल, आईपीएल में हैट्रिक लेना एक बड़ा कारनामा माना जाता है. अभी तक आईपीएल इतिहास में बार हैट्रिक ली जा चुकी है, लेकिन प्रवीण तांबे की हैट्रिक सभी गेंदबाजों से अलग है. अक्सर आपने देखा होगा कि कोई भी गेंदबाज लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट हासिल करता है, तो उसे हैट्रिक कहा जाता है. वहीं, प्रवीण तांबे ने सिर्फ 2 गेंदों पर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली थी, जिसकी वजह से उनका यह कारनामा सबसे अनोखा माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रवीण तांबे ने यह कारनामा कब और कैसे किया…

2 गेंदों पर कैसे झटके 3 विकेट?

दरअसल, यह अनोखा रिकॉर्ड आईपीएल 2014 के दौरान बना था. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में राजस्थान की ओर से खेलते हुए प्रवीण तांबे ने 2 गेंदों पर हैट्रिक पूरी कर ली. मैच के 16वें ओवर में तांबे ने यह कारनामा किया. ओवर की पहली गेंद पर मनीष पांडे चूक गए और विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने उनके स्टंप्स बिखेर दिए. हालांकि अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार दे दी. ऐसे में प्रवीण तांबे को विकेट तो मिली, लेकिन गेंद काउंट नहीं हुई. फिर प्रवीण तांबे ने अगली गेंद पर यूसुफ पठान को आउट कर दिया. इसके बाद दूसरी लीगल डिलीवरी पर रयान टेन डोशेट को भी एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया. इसी तरह सिर्फ 2 लीगन डिलीवरी पर प्रवीण तांबे ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली. 

पहले भी हुआ था यह कारनामा

आईपीएल से पहले चैंपियंस लीग टी20 में भी यह कारनाम हो चुका था. इसुरु उदाना (Isuru Udana) ने इस लीग में सिर्फ 2 गेंदों पर हैट्रिक पूरी की थी. इसके बाद प्रवीण तांबे ने आईपीएल में यह अनोखा कारनामा कर दिखाया.

प्रवीण तांबे लगा बैन!

प्रवीण तांबे ने 41 साल की उम्र में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. उस समय वह सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने थे. प्रवीण तांबे ने आईपीएल में 33 मुकाबले खेले, जिनमें 7.75 की इकॉनमी से 28 विकेट चटकाए. हालांकि इसके बावजूद बीसीसीआई ने प्रवीण तांबे पर बैन लगा दिया था. दरअसल, प्रवीण तांबे ने बोर्ड की अनुमति के बिना ही दूसरे देशों की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हिस्सा लिया था. प्रवीण तांबे ने साल 2018 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित T10 लीग में भाग लिया था. इसके चलते बीसीसीआई ने तांबे पर बैन लगा दिया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Bike Comparison: Royal Enfield और Triumph में कौन जीतेगा, Bear 650 या Scrambler 400 X, कौन है बेस्ट

Bear 650 vs Scrambler 400 X: Royal Enfield Bear 650, Triumph Scrambler 400 X के…

Last Updated: April 8, 2026 18:24:44 IST

जब सलमान को छूने थे माधुरी के पैर, फिर एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम; इस सुपरहिट फिल्म का है रोचक किस्सा

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित और सलमान खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से…

Last Updated: April 8, 2026 18:20:53 IST

DU Viral Video: बीच सड़क नाक रगड़ता रहा प्रेमी, फिर भी नहीं पिघला दिल; लड़की ने सरेआम लात मारकर किया दूर

Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी की इस घटना ने सबको झकझोर दिया है. प्यार में एक…

Last Updated: April 8, 2026 18:10:27 IST

टीम इंडिया के कॉल की तैयारी? वैभव सूर्यवंशी खींच रहे सेलेक्टर्स का ध्यान, बुमराह को धुन कर बता दिया

जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना ही मुश्किल होता है, लेकिन सूर्यवंशी ने…

Last Updated: April 8, 2026 18:09:22 IST

क्या आपने देखा है ऐसा मंदिर? बिहार के मुंडेश्वरी धाम में बिना रक्त के दी जाती है बलि, जानें पूरा रहस्य

Maa Mundeshwari Temple: मां मुंडेश्वरी का मंदिर बिहार के कैमूर जिले में स्थित माता का…

Last Updated: April 8, 2026 17:57:52 IST

Taigun 2026: SUV लेने की सोच रहे हैं, फॉक्सवैगन ला रही Taigun Facelift, क्या होंगे बड़े बदलाव

Taigun Facelift 2026: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी मिड-साइज SUV, फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट लॉन्च…

Last Updated: April 8, 2026 17:52:33 IST