<
Categories: मनोरंजन

जब सलमान को छूने थे माधुरी के पैर, फिर एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम; इस सुपरहिट फिल्म का है रोचक किस्सा

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित और सलमान खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक थी. एक फिल्म ऐसी थी, जिसके लिए कुछ ऐसी शर्त रखी गई है कि एक्ट्रेस चौंक गई थी.

90 के दशक में माधुरी दीक्षित और सलमान खान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्में आज भी लोगों के जहन में हैं. आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जब सलमान खान को माधुरी दीक्षित का पैर छूना था. फिर जो हुआ वो किस्सा आपको हैरान कर सकता है.

क्या है वो किस्सा?

यह दिलचस्प किस्सा साल 1999 में आई फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ का है. उस वक्त सलमान और माधुरी की साथ में की गई फिल्मों का बोलबाला था. इसलिए मेकर्स ने ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म में माधुरी दीक्षित को सलमान खान की भाभी का रोल करने का ऑफर दिया था. हालांकि, उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था. इसके पीछे की वजह थी कि एक सीन में सलमान को उनका पैर छूना था, जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं था. अभिनेत्री ने Rediff.com को दिए इंटरव्यू में ये बात बताई थी.

किसने निभाया था यह रोल?

फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ सलमान खान की भाभी का रोल एक्ट्रेस तब्बू को मिला था. इसमें उनका नाम साधना शर्मा था.

सलमान और माधुरी दीक्षित की फिल्में

सलमान और माधुरी ने साल 1991 में पहली बार ‘साजन’ फिल्म में काम किया था. इसके बाद दोनों को फिल्म ‘दिल तेरा आशिक’, ‘हम आपके हैं कौन’ में देखा गया है. फिर साल 2002 में दोनों ने ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में साथ में काम किया.

फिल्म के बारे में

‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था. फिल्म में मोहनीश बहलतब्बूसलमान खानसोनाली बेंद्रेसैफ अली खानकरिश्मा कपूरनीलममहेश ठाकुर, आलोक नाथरीमा लागूसतीश शाहसदाशिव अमरापुरकरशम्मीराजीव वर्माअजीत वचानी और हिमानी शिवपुरी जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी एक संयुक्त परिवार और उसके मूल्यों और एकजुटता पर केंद्रित है, जो एक गलतफहमी के बाद अलग हो जाते हैं.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST