Who Is Pravin Tambe: आईपीएल इतिहास में अभी तक कई गेंदबाजों ने हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. हालांकि एक ऐसा गेंदबाज भी है, जिसने सिर्फ 2 गेंदों पर हैट्रिक लेकर सभी को हैरान कर दिया था. यह कारनामा पूर्व भारतीय स्पिनर प्रवीण तांबे ने किया था. हालांकि इसके बाद भी उन पर बैन लगा दिया गया था. जानें क्या थी वजह...
कौन हैं पूर्व भारतीय स्पिनर प्रवीण तांबे?
Who Is Pravin Tambe: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस साल भी आईपीएल (IPL 2026) में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनेंगे. हालांकि कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जो अपने आप में ही बहुत खास होते हैं. इन्हीं में से एक खास रिकॉर्ड पूर्व भारतीय स्पिनर प्रवीण तांबे के नाम दर्ज है. प्रवीण तांबे ने आईपीएल में एक अनोखी हैट्रिक ली थी, जिसका रिकॉर्ड तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है. दरअसल, आईपीएल में हैट्रिक लेना एक बड़ा कारनामा माना जाता है. अभी तक आईपीएल इतिहास में बार हैट्रिक ली जा चुकी है, लेकिन प्रवीण तांबे की हैट्रिक सभी गेंदबाजों से अलग है. अक्सर आपने देखा होगा कि कोई भी गेंदबाज लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट हासिल करता है, तो उसे हैट्रिक कहा जाता है. वहीं, प्रवीण तांबे ने सिर्फ 2 गेंदों पर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली थी, जिसकी वजह से उनका यह कारनामा सबसे अनोखा माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रवीण तांबे ने यह कारनामा कब और कैसे किया…
दरअसल, यह अनोखा रिकॉर्ड आईपीएल 2014 के दौरान बना था. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में राजस्थान की ओर से खेलते हुए प्रवीण तांबे ने 2 गेंदों पर हैट्रिक पूरी कर ली. मैच के 16वें ओवर में तांबे ने यह कारनामा किया. ओवर की पहली गेंद पर मनीष पांडे चूक गए और विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने उनके स्टंप्स बिखेर दिए. हालांकि अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार दे दी. ऐसे में प्रवीण तांबे को विकेट तो मिली, लेकिन गेंद काउंट नहीं हुई. फिर प्रवीण तांबे ने अगली गेंद पर यूसुफ पठान को आउट कर दिया. इसके बाद दूसरी लीगल डिलीवरी पर रयान टेन डोशेट को भी एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया. इसी तरह सिर्फ 2 लीगन डिलीवरी पर प्रवीण तांबे ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली.
आईपीएल से पहले चैंपियंस लीग टी20 में भी यह कारनाम हो चुका था. इसुरु उदाना (Isuru Udana) ने इस लीग में सिर्फ 2 गेंदों पर हैट्रिक पूरी की थी. इसके बाद प्रवीण तांबे ने आईपीएल में यह अनोखा कारनामा कर दिखाया.
प्रवीण तांबे ने 41 साल की उम्र में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. उस समय वह सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने थे. प्रवीण तांबे ने आईपीएल में 33 मुकाबले खेले, जिनमें 7.75 की इकॉनमी से 28 विकेट चटकाए. हालांकि इसके बावजूद बीसीसीआई ने प्रवीण तांबे पर बैन लगा दिया था. दरअसल, प्रवीण तांबे ने बोर्ड की अनुमति के बिना ही दूसरे देशों की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हिस्सा लिया था. प्रवीण तांबे ने साल 2018 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित T10 लीग में भाग लिया था. इसके चलते बीसीसीआई ने तांबे पर बैन लगा दिया था.
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…