Who is Ridhima Pathak: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एलान किया कि उसने BPL के होस्टिंग पैनल से भारतीय एंकर रिद्धिमा पाठक को हटा दिया है. इस पर रिद्धिमा ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है. जानें उन्होंने क्या बताया...
Who is Ridhima Pathak: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के होस्ट पैनल से भारतीय एंकर रिद्धिमा पाठक को निकाले जाने की खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद रिद्धिमा पाठक ने खुद सामने आकर अपना पक्ष रखा. रिद्धिमा ने बताया कि उन्होंने उन्हें होस्ट पैनल से किसी राजनीतिक कारण से बाहर नहीं निकाला गया है, बल्कि खुद ही उन्होंने टी20 लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. रिद्धिमा ने बताया कि उन्होंने खुद BPL से अपना नाम वापस ले लिया है.
रिद्धिमा पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘सच मायने रखता है. पिछले कुछ घंटों से एक कहानी चल रही है कि मुझे BPL से निकाल दिया गया है. यह सच नहीं है. मैंने खुद फैसला लिया है कि मैं आगामी सीजन में हिस्सा नहीं लूंगी. मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले आता है. मैं क्रिकेट के खेल को किसी भी असाइनमेंट से कहीं ज्यादा महत्व देती हूं.’
स्पोर्ट्स प्रजेंटर रिद्धिमा पाठक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘मुझे सालों तक ईमानदारी, सम्मान और जुनून के साथ इस खेल की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. यह कभी नहीं बदलेगा. मैं ईमानदारी, स्पष्टता और खेल की भावना के लिए हमेशा खड़ा रहूंगी.’ रिद्धिमा ने उन्हें समर्थन करने वाले और संपर्क करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि आपके संदेश मेरे लिए काफी मायने रखते हैं. उन्होंने लिखा, ‘क्रिकेट सच्चाई का हकदार है. अब मेरी तरफ से कोई और टिप्पणी नहीं.’
दरअसल, हाल ही में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL से निकाल दिया. इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में IPL के टेलीकास्ट और प्रमोशन पर रोक लगा दिया. साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी स्क्वाड को टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत भेजने से मना कर दिया. ऐसे में जब यह खबर सामने आई कि रिद्धिमा पाठक को BPL की एंकरिंग पैनल से बाहर कर दिया गया है, तो इसे मुस्तफिजुर विवाद से जोड़कर देखा जाने लगा. हालांकि अब रिद्धिमा ने खुद आकर कंफर्म किया है कि उन्होंने अपने देश के लिए BPL की होस्टिंग पैनल से नाम वापस लिया है.
भारतीय स्पोर्ट्स एंकरिंग में रिद्धिमा पाठक एक जाना पहचाना नाम है. उनका जन्म 17 फरवरी साल 1990 को रांची में हुआ था. मौजूदा समय में उनकी उम्र 35 साल है. रिद्धिमा पाठक पेशे से मॉडल, एक्टर, वॉइस आर्टिस्ट, टीवी प्रजेंटर और एंकर हैं. उन्होंने Star Sports और Sony Sports जैसे ब्रॉडकास्टर्स के लिए कई क्रिकेट शोज और इवेंट्स की होस्टिंग की है. साथ ही वह IPL में भी नजर आई हैं. इसके अलावा वह देश-दुनिया में घूमकर फ्रीलांसिंग भी करती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं. इंस्टाग्राम पर रिद्धिमा पाठक के लगभग 2 लाख फॉलोअर्स हैं.
रिद्धिमा ने एक रेडियो स्टेशन में इंटर्नशिप के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने RJ के रूप में भी काम किया. इसके अलावा वह स्टार स्पोर्ट्स, सोनी, टेन स्पोर्ट्स और जियो पर काफी सारे स्पोर्ट्स ईवेंट्स को होस्ट कर चुकी है. हालांकि उन्हें टोक्यो ओलंपिक्स के दौरान खास पहचान मिली. रिद्धिमा ने उस दौरान पूर्व भारतीय आइस हॉकी खिलाड़ी वीरेन रस्किन्हा के साथ भारतीय हॉकी टीम की स्पेशल रिव्यू किया था. रिद्धिमा ने कई भारतीय स्टार क्रिकेटर जैसे महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का इंटरव्यू भी लिया है.
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…