<
Categories: मनोरंजन

क्या है सब्यसाची का ‘बिपाशा ब्लाउज’? एक फिल्म से शुरू होकर ग्लोबल फैशन बनने का सफर

सब्यसाची का आइकॉनिक 'Bipasha Blouse' अभिनेत्री बिपाशा बसु की बोल्डनेस और उनकी फिल्म 'रावण' के लुक से प्रेरित है. अपनी deep-neck डिजाइन के कारण यह देखते ही देखते एक global phenomenon बन गया. डिजाइनर ने बिपाशा के confident व्यक्तित्व को सम्मान देने के लिए इस मशहूर bridal fashion का नाम उनके नाम पर रखा.

Fashion icon : फैशन की दुनिया में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. लेकिन क्या आप जानते है कि उनके सबसे प्रतिष्ठित और ‘सिग्नेचर’ ब्राइडल ब्लाउज का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के नाम पर रखा गया है? ‘बिपाशा ब्लाउज’ के नाम से मशहूर यह डीप-नेक डिजाइन आज वैश्विक स्तर पर दुल्हन के फैशन का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसकी शुरुआत एक खास फिल्म और बिपाशा की बेबाक शख्सियत से हुई थी. 

‘रावण’ फिल्म और बिपाशा की बोल्डनेस से मिली प्रेरणा
सब्यसाची ने खुलासा किया कि इस ब्लाउज की प्रेरणा उन्हें फिल्म ‘रावण’ (2010) से मिली थी. इस फिल्म में बिपाशा बसु ने एक बेहद बोल्ड और पारंपरिक भारतीय महिला का किरदार निभाया था. सब्यसाची उस समय फिल्म के कॉस्ट्यूम पर काम कर रहे थे. उन्होंने बिपाशा के लिए एक ऐसा ब्लाउज डिजाइन किया जो पारंपरिक होने के साथ-साथ बेहद आधुनिक और कामुक भी था.  बिपाशा की सुडौल काया और उनकी ‘बोल्ड’ छवि ने इस डिजाइन को एक अलग ही पहचान दी. डिजाइनर ने महसूस किया कि यह ब्लाउज बिपाशा के व्यक्तित्व जो आत्मविश्वास और भारतीय सुंदरता का मिश्रण है को पूरी तरह परिभाषित करता है. 

क्या है ‘बिपाशा ब्लाउज’ की खासियत?
यह डिजाइन अपने डीप-कट स्वीटहार्ट नेकलाइन और कोहनी तक लंबी स्लीव्स के लिए जाना जाता है. उस समय जब शादियों में भारी और बंद गले के ब्लाउज चलन में थे, सब्यसाची ने इस ‘डीप-नेक’ डिजाइन को पेश कर पारंपरिक ब्राइडल लुक को बदल दिया. यह डिजाइन गर्दन को लंबा और कंधों को आकर्षक दिखाता है. सब्यसाची के अनुसार, बिपाशा बसु में वह ‘एथनिक चार्म’ और ‘सेक्स अपील’ का सही संतुलन था, जिसने इस सादे लेकिन प्रभावशाली डिजाइन को एक कल्ट (Cult) का दर्जा दिला दिया. 

एक प्रयोग से ‘ग्लोबल फैशन’ बनने तक का सफर
शुरुआत में यह केवल एक फिल्म के लिए बनाई गई एक कलाकृति थी, लेकिन जैसे ही सब्यसाची ने इसे अपने ब्राइडल कलेक्शन में शामिल किया, यह देखते ही देखते दुनिया भर में मशहूर हो गया आज अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, भारतीय मूल की दुल्हनें अपनी शादी के लहंगे के साथ ‘बिपाशा ब्लाउज’ की मांग करती है.  यह सब्यसाची के सबसे ज्यादा बिकने वाले और पहचाने जाने वाले डिजाइनों में से एक है डिजाइनर ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने इसका नाम बिपाशा के नाम पर इसलिए रखा क्योंकि वह चाहते थे कि महिलाएं अपनी त्वचा और अपनी बनावट को लेकर उतने ही confident महसूस करें, जितना बिपाशा करती है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

Ujjain Govardhan Puja: आस्था या अटूट विश्वास…सड़क पर लेट गए सैकड़ों लोग, ऊपर से दौड़ा दिया गायों का झुंड; क्या है उज्जैन की इस परंपरा का रहस्य?

Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…

Last Updated: November 9, 2026 14:14:18 IST

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST

Samsung Galaxy S27 Launch Date: कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 4 मॉडल के साथ आएगी नई सीरीज, मिलेगा 200MP कैमरा और नया Pro वेरिएंट

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:34:21 IST

Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…

Last Updated: November 9, 2026 13:32:02 IST

नवंबर में अभी कई दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से गुरु नानक जयंती तक छुट्टियों की भरमार, UPI-ATM जैसी सेवाएं रहेंगी चालू

दिवाली से जुड़े त्योहारों के कारण देश के कई शहरों में आज बैंक बंद हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:14:00 IST