Tata Punch vs Hyundai Exter: इंडियन मार्केट में SUVs का जबरदस्त क्रेज है. लोगों में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट बनी रहती है कि कौन सी गाड़ी उनके बजट के हिसाब से एकदम परफेक्ट है. यहां से समझें कि कौन सी एसयूवी आपके लिए परफेक्ट है.
Tata Punch vs Hyundai Exter
Tata Punch vs Hyundai Exter: इंडियन मार्केट में SUVs का जबरदस्त क्रेज है. लोगों में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट बनी रहती है कि कौन सी गाड़ी उनके बजट के हिसाब से एकदम परफेक्ट है. इस सेगमेंट में एक से बढ़कर एक कई कारें उपलब्ध हैं. बजट फ्रेंडली होने की वजह से Tata Punch, Nissan Magnite और Hyundai Exter और रेनॉल्ट काइगर को ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. अगर आप भी अपने लिए फोर व्हीलर खरीदना चाहते हैं और इनके बीच कन्फयूज हैं, तो ये खबर आपके काम की है. इस आर्टिकल में हम Tata Punch, Nissan Magnite, Renault Kiger और Hyundai Exter की कीमत, फीचर्स, इंजन और माइलेज को कंपयेर करेंगे और देखेंगे कि 10 लाख से कम बजट में कौन-सी SUV वैल्यू फॉर मनी है.
हुंडई की एक्सटर गाड़ी में 1.2 लीटर की कैपेसिटी वाला नेचुरल एस्पिरेटिड और सीएनजी इंजन का ऑप्शन दिया जाता है. इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से 83 पीएस की पावर और 113.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. इसके साथ 5स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी है. वहीं, Tata Punch में भी 1.2 लीटर पेट्रोल और सीएनजी के इंजन का ऑप्शन दिया गया है. 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. इसके अलावा 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी है.
हुंडई की ओर से एक्सटर एसयूवी में एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलाइट, 14 और 15 इंच के व्हील्स का विकल्प, शॉर्क फिन एंटीना, फुटवेल लाइटिंग, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, सिंगल पेन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.
वहीं टाटा पंच में एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलाइट, शॉर्क फिन एंटीना, 90 डिग्री तक खुलने वाले दरवाजे, 16 इंच अलॉय व्हील्स, सिंगल पेन सनरूफ, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, क्रू्ज कंट्रोल, ईको और सिटी ड्राइव मोड्स, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, वायरलेस चार्जर, चार इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं.
हुंडई एक्सटर में छह एयरबैग, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, रियर पार्किंग सेंसर, हेडलैंप एस्कॉर्ट सिस्टम, की-लैस एंट्री, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, ईएसएस जैसे सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध हैं. वहीं, टाटा पंच में ऑल डिस्क ब्रेक, ड्यूल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक, ऑटो होल्ड, रियर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
मैग्नाइट और काइगर दोनों B2-सेगमेंट SUV हैं. निसान मैग्नाइट विसिया की कीमत 5.62 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. इसमें 1.0L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 6250rpm पर 72PS की पावर और 3400 से 3600rpm के बीच 96Nm का टॉर्क देता है. रेनॉल्ट काइगर ऑथेंटिक की कीमत 5.76 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसमें 1.0L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 6250rpm पर 72PS की पावर और 3400 से 3600rpm के बीच 96Nm का टॉर्क देता है.
निसान मैग्नाइट विसिया 3994mm लंबी, 1758mm चौड़ी और 1572mm ऊंची है. इसमें 336 लीटर का बूट स्पेस और 40 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी है. दूसरी ओर रेनॉल्ट काइगर ऑथेंटिक 3990mm लंबी, 1750mm चौड़ी और 1605mm ऊंची है. इसमें 405 लीटर का बूट स्पेस और 40 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी है. मैग्नाइट का व्हीलबेस 2500mm है और काइगर का भी 2500mm है. दोनों कारों में कुछ फीचर्स एक जैसे हैं. अब आपको तय करना है कि कौन सी गाड़ी आपके लिए बेस्ट रहेगी.
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…